logo

मूड

ट्रेंडिंग:

युवाओं ने मुंह फेरा, अब किसानों को 'मन की बात' सुनाएगी BJP?

यूपी चुनाव को देखते हुए बीजेपी अब किसानों को साधने में जुट गई है। सभी जिलों में रविवार को किसान मोर्चा एक हजार लोगों को जुटाकर पीएम मोदी की मन की बात सुनवाएगा।

Mann Ki Baat

मन की बात सुनते किसान। AI इमेज। Photo Credit: Chat GPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एक ओर दिल्ली में NEET परीक्षा और अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रणनीति का केंद्र किसानों को बनाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन और किसान वोट बैंक को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पहली बार प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण करेगा। 

 अब किसानों से सीधा संवाद, सामाजिक समरसता और गांवों में संगठन विस्तार का संदेश देने की तैयारी है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चैधरी ने बताया कि हर जिले में बड़ी स्क्रीन के सामने एक हजार लोगों को जुटाने का संकल्प है। टिफिन चैपाल के जरिए किसानों के बीच में अपनेपन का भाव बढ़ेगा, बल्कि सभी जातियों के लोग एक दूसरे के साथ भोजन कर बड़ा राजनेतिक संदेश देंगे।

किसानों पर बढ़ा राजनीतिक फोकस

दिल्ली में NEET परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार चर्चा में है। रोजगार और भर्ती के मुद्दों पर युवाओं की नाराजगी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में किसानों के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने की रणनीति अपनाई है। राजनीतिक जानकार इसे चुनाव से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं।

हर जिले में लगेगी बड़ी स्क्रीन

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की योजना के अनुसार प्रदेश के प्रत्येक जिले में बड़ी स्क्रीन लगाकर करीब एक हजार किसानों को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। इस आयोजन में सांसदों और विधायकों के बजाय बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्यों की भागीदारी पर अधिक जोर रहेगा, ताकि गांव स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाई जा सके।

 

यह भी पढ़ें: 'नियुक्ति दो या गिरफ्तार करो', सैकड़ों ने घेर लिया UP के शिक्षा मंत्री का घर

'टिफिन चौपाल' के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद किसानों के बीच टिफिन चौपाल आयोजित की जाएगी। किसान अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर पहुंचेंगे और सामूहिक भोजन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि इससे सामाजिक समरसता का संदेश जाएगा और गांवों में विभिन्न वर्गों के बीच संवाद को बढ़ावा मिलेगा।

डिजिटल खेती और प्राकृतिक कृषि पर भी रहेगा जोर

कार्यक्रम के दौरान किसानों को डिजिटल कृषि, आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वृक्षारोपण और कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी समीक्षा होगी।

 

यह भी पढ़ें: न संगठन, न स्थायी वोट बैंक; UP चुनावी जंग में कांग्रेस कैसे लगाएगी नैया पार?

2027 चुनाव से पहले ग्रामीण रणनीति तेज

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जरिए गांव-गांव में चौपाल, संवाद और सामूहिक कार्यक्रमों का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि युवाओं के बीच रोजगार और भर्ती जैसे मुद्दों पर बढ़ती चर्चा के बीच पार्टी अब किसानों और ग्रामीण मतदाताओं के साथ सीधा संवाद बढ़ाकर चुनावी जमीन मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।


और पढ़ें