logo

मूड

ट्रेंडिंग:

समुद्र में अचानक जल उठी नाव, 14 लोग थे सवार; किया रेस्क्यू

महाराष्ट्र के रायगढ़ में अक्षी तट पर मछली पकड़ने वाली एक नाव में अचानक आग लग गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद इसमें सवार 14 लोगों को बचा लिया गया है।

Videograb of boat caught fire । Photo Credit: X/ @ANI

जलती हुई नाव का। Photo Credit: Videograb/ X/ @ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग के अक्षी तट से करीब 6-7 समुद्री मील दूर शुक्रवार सुबह एक मछली पकड़ने वाली नाव में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह घटना सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुई।

 

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना की तुरंत की गई कार्रवाई से जहाज पर सवार सभी 14 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया।

 

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में लू, कश्मीर-शिमला में बर्फबारी-बारिश, फरवरी में 3 मौसम

 

एक अधिकारी ने बताया कि एक ट्रॉलर से डिस्ट्रेस अलर्ट की सूचना मिली। यह ट्रॉलर राकेश गण नाम के एक व्यक्ति का है। सूचना के बाद बाद भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और रायगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।

 

धू-धू कर जल गई नाव

घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर है उसमें नाव को तेज लपटों के साथ जलते हुए देखा जा सकता है। आग ने नाव को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले रखा है। नाव जलने के बाद एक तरफ झुक गई। वहीं, भारतीय नौसेना के अधिकारी नाव पर सवार मछुआरों की रेस्क्यू में जुटे हैं।

 

मुंबई के बिल्डिंग में भी आग

वहीं मुंबई के बायकुला इलाके में शुक्रवार को एक हाईराइज़ बिल्डिंग में 42 मंजिल पर आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर बाबा साहेब आंबेडकर रोड पर एक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी में लगी थी।


और पढ़ें