logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली के मयूर विहार के मॉल पार्किंग में खड़ी कार से ड्राइवर का मिला शव

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में एक कार के भीतर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला दिल का दौरा पड़ने का लग रहा है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली के मयूर विहार इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार से शव को बाहर निकाला और पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया। यह मामला 23 फरवरी, सोमवार की देर रात सामने आया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

मृतक की पहचान नोएडा के इलाहाबास गांव के रहने वाले नरेंद्र के रूप में हुई है। पार्किंग में कार के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। 

 

यह भी पढ़ें: पापा ने NEET की तैयारी के लिए कहा, बेटे ने हत्या कर ड्रम में छिपाई लाश

पुलिस जांच में क्या मिला?

पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला है कि नरेंद्र अपनी कार के भीतर बैठे हुए थे और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। प्राथमिक अंदेशा जताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक पड़ने की वजह से हुई होगी।

दिल्ली पुलिस के जारी बयान में कहा गया, 'पीड़ित की पहचान नोएडा के इलाहाबास निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। मौत का कारण नेचुरल लग रहा है। CCTV फुटेज से पता चलता है कि वह कार के अंदर बैठे थे और शायद उन्हें हार्ट अटैक आया था।'

 

यह भी पढ़ें: 'प्रेग्नेंट करो, 13 लाख पाओ', खेतों से चल रहा था रैकेट, नालंदा में 6 दबोचे गए

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस मौत के हर संभावित पहलू पर गौर कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत दम घुटने से हुई, अटैक से या फिर इसके पीछे कोई और कारण था। 

 

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के जरिए यह सुनिश्चित कर रही है कि यह मामला किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है।

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap