logo

मूड

ट्रेंडिंग:

1001 का तेल भराया, पेट्रोल पंप कर्मी ने 1 रुपये मांग लिए बुरी तरह पीट दिया

यूपी के गाजियाबाद में 1000 रुपये का तेल भराने के बाद शख्स से 1 रुपये मांग लिए गए तो उसने पेट्रोल पंप कर्मी को ही बुरी तरह से पीट दिया।

Bought1001 rupees fuel petrol pump worker beaten for asking for one rupees

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक पेट्रोल पंप पर एक शख्स ने तेल भरवाने के बाद पेट्रोल पंप कर्मी को बुरी तरह पीट दिया। इस झगड़े की शुरुआत तब हुई जब पेट्रोल पंप पर काम करने वाले व्यक्ति ने आरोपी शख्स से 1 रुपये मांग लिए। पेट्रोल पंप पर आरोपी शख्स ने 1001 रुपये का डीजल खरीदा था। उसके बाद 1000 रुपये देकर जाने लगा। तभी पंप कर्मी ने 1 रुपये मांगे तो शख्स झगड़ने लगा। यही झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान शख्स ने खुद को मथुरापुर गांव के प्रधान का भांजा बताकर धमकी दी थी। झगड़े के बाद वह 1 रुपये दिए बिना ही फरार हो गया। पीड़ित पंप कर्मी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

 

यह मामला 20 मई का है। इस झगड़े का वीडियो पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल पंप कर्मी का नाम रिंकू है, जिसने 24 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले के आरोपी का नाम अनुज है, जिसके खिलाफ पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: दुकान जा रही थी लड़की, रास्ते में किडनैप, अब मिली लाश; तमिलनाडु में मचा बवाल

खुद को बताया प्रधान का भांजा

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले रिंकू ने पुलिस को बताया है कि आरोपी शख्स ने गाली दी और बुरी तरह पिटाई की थी। इसके बाद खुद को मथुरापुर गांव के प्रधान झब्बर सिंह का भांजा बताया और धमकी दी। रिंकू के मुताबिक, मारपीट करने के बावजूद आरोपी शख्स ने 1 रुपये नहीं दिए थे। इसके बाद आरोपी के कुछ दोस्त दोबारा पेट्रोल पंप पर आए और फिर से रिंकू को बुरी तरह पीटा।

 

यह भी पढ़ें: 40 डिग्री की तपन, मीलों का सफर, शंकरगढ़ में बूंद-बूंद पानी को तरसती जिंदगी

 

पुलिस शिकायत के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच की। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी भास्कर ने बताया कि अनुज, झब्बर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें