logo

मूड

ट्रेंडिंग:

40 डिग्री की तपन, मीलों का सफर, शंकरगढ़ में बूंद-बूंद पानी को तरसती जिंदगी

प्रयागराज के शंकरगढ़ में इस वक्त पानी और बिजली की कमी है। इस इलाके में रहने वाले कई लोग दूर जगह जाकर पानी लाते हैं। इस समस्या को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने अहम बात बताई है।

Kesari Lal

केसरी लाल, Photo Credit- ANI

उत्तर प्रदेश के शंकरगढ़ ब्लॉक में कई लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों को लगभग 10 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। शंकरगढ़ ब्लॉक के कुछ लोगों ने बताया कि गांव में बिजली भी नहीं आती है, साथ ही पानी की भी कमी है, जिस वजह से उन्हें चिलचिलाती गर्मी में घंटों पैदल चलकर पानी लाना पड़ता है। इसी समस्या को लेकर गांव के एक शख्स ने एएनआई (ANI) से अपना दुख बयां किया।

 

शंकरगढ़ भारत के सबसे गर्म स्थान बांदा से 150 किलोमीटर दूर है, जहां इस समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। इस समस्या को लेकर जिला मजिस्ट्रेट विनीता ने बताया है कि समस्या की समीक्षा की जा रही है। साथ ही उस इलाके में पानी पहुंचाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस मामले में इलाके के लोगों ने पानी की कमी की दास्तान बयां की है।

 

यह भी पढ़ें: तीन दिन से था लापता, खाली कमरे में मिला बच्चे की लाश, जेवर में हंगामा

शंकरगढ़ में हालात बेहद खराब

शंकरगढ़ के एक व्यक्ति केसरी लाल ने ANI से कहा, 'यहां पानी की सुविधा भी नहीं है, न ही बिजली है। ऐसे ही काम करके जीवन बिता रहे हैं। हर रोज लगभग 10 किलोमीटर दूर पैदल चलकर पानी लाते हैं। यह समस्या कई वर्षों से चली आ रही है, मगर इसको लेकर कोई काम नहीं हुआ। यहां 150 लोग रहते हैं लेकिन पानी की सुविधा नहीं है। लोग हर रोज दिन में तीन-चार बार पानी लाने जाते हैं।' 

 

केसरी लाल के बयान से पता चलता है कि उन्हें भीषण गर्मी में कितना संघर्ष करना पड़ रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा: पैर पर मारी जा रही गोली, अब उठने लगे सवाल

 

समस्या को लेकर प्रशासन ने क्या कहा ?

इस मामले पर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कहा, 'शंकरगढ़ के इलाके में पानी पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। अगर जरूरत पड़ती है, तो तत्काल पानी के टैंकर उस इलाके में पहुंचाए जाएंगे।'


और पढ़ें