उत्तर प्रदेश के बनवारी बांस गांव में रहने वाला बच्चा तीन दिन पहले लापता हो गया था। बच्चे की लाश शनिवार को जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक घर में शव मिला है। यह शव एक खाली कमरे में बरामद हुआ था, जहां बच्चे के सिर पर चोट लगी हुई थी। शव के आस पास खून बिखरा हुआ था, साथ ही शव की स्थिति देखकर यह पता चलता है कि बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस जांच में जुटी है कि बच्चे की हत्या किसने की थी।
मृत बच्चे का नाम गोपाल था, जो 21 मई को जेवर से लापता हुआ था। गोपाल 15 साल का था। गोपाल के लापता होने के बाद परिवार ने खूब खोजबीन की थी। उसके बाद भी गोपाल नहीं मिला तो स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई थी। गोपाल के परिवार में इस समय सदमे का माहौल है, जो आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहा है।
यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा: पैर पर मारी जा रही गोली, अब उठने लगे सवाल
कैसे मिला गोपाल का शव?
जब गोपाल के परिवार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी, तो पुलिस गोपाल की तलाश में जुट गई थी। उसी दौरान किसी शख्स ने गोपाल के परिवार को सूचना दी थी। उस शख्स ने परिवार को बताया कि पास के गांव के एक खाली कमरे में किसी बच्चे का शव पड़ा है।
इसी सूचना के आधार पर पूरा परिवार पास के गांव जेवर के उस खाली कमरे में गया, जहां का नजारा देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया क्योंकि गोपाल वहां मृत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद परिवार ने हत्या के बारे में पुलिस को जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: रतलाम में सुलग उठा राजधानी एक्सप्रेस का कोच, 11 साल पुराना किस्सा क्या है?
इस मामले को लेकर जेवर कोतवाली के प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा है, जो मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले के आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।