logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रतलाम में सुलग उठा राजधानी एक्सप्रेस का कोच, 11 साल पुराना किस्सा क्या है?

17 मई के दिन रतलाम ट्रैक से जा रही राजधानी एक्सप्रेस में आग लग गई। उसी जगह पर 15 साल पहले भी एक ट्रेन में आग लगी थी। राजधानी एक्सप्रेस में इससे पहले कितने ऐसे हादसे हुए थे, जानिए।

train caught fire in Madhya Pradesh

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे ट्रैक पर 17 मई के दिन राजधानी एक्सप्रेस में आग लग गई थी। यह हादसा इस ट्रैक के लिए नया नहीं था। इससे पहले 2011 में इसी जगह एक ट्रेन की बोगी में आग लगी थी। ऐसे में कई लोग रतलाम ट्रैक को खतरनाक मान रहे हैं। 17 मई की सुबह 5 बजे राजधानी एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लग गई, जहां बैठे 68 यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। उसी दौरान यात्रियों ने ट्रेन को रुकवाया और सभी लोग सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकल गए। रेलवे स्टाफ ने आग लगी बोगी को ट्रेन की बाकी बोगियों से अलग किया ताकि आग आगे न फैल सके।

 

रेलवे स्टाफ के मुताबिक इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। इस हादसे में अचंभे की बात यह है कि 15 साल पहले भी राजधानी एक्सप्रेस में इसी रूट पर आग लगी थी। उस दौरान भी लोगों की जान बचा ली गई थी। हालांकि राजधानी एक्सप्रेस भारत की सबसे अच्छी ट्रेनों में से एक है, इसमें आग लगना चिंता की बात है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार: एक्सिस बैंक में मिले 500 रुपये के 22 फर्जी नोट, अब होगी जांच

2011 में कैसे लगी थी आग ?

साल 2011 में राजधानी एक्सप्रेस मुंबई से दिल्ली जा रही थी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के रतलाम रूट से होकर गुजर रही थी, उसी दौरान ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई थी। ट्रेन में रात लगभग 2 बजे आग लगी थी। शुरुआत में आग एक डिब्बे में लगी, जल्द ही 3 डिब्बों तक फैल गई। उस समय ट्रेन में लगभग 1100 लोग सवार थे।

 

सभी लोगों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद आग में घिरी बोगियों को काटकर बाकी बोगियों से अलग किया गया। हालांकि दोनों ट्रेन हादसों में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई थी। इन दोनों हादसों के अलावा भी राजधानी एक्सप्रेस में और बड़े हादसे हो चुके है।

 

यह भी पढ़ें: दोगुने कैश का लालच देकर फंसाते थे, बिहार में हाइटेक ठग गैंग का भंडाफोड़

 

राजधानी एक्सप्रेस में पहले कब हुआ हादसा ?

17 मई 2026 से पहले राजधानी एक्सप्रेस में तीन बार हादसे हो चुके हैं। सबसे पहली बार 2011 में मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में आग लगी थी। यह आग मध्य प्रदेश के रतलाम रूट पर लगी थी। इसके बाद साल 2015 में 22 अप्रैल के दिन दिल्ली रेलवे यार्ड में ट्रेन में आग लगी थी, जहां ट्रेन की 6 बोगियां जलकर राख हो गई थीं।

 

इसके बाद 2019 में भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस बालासोर की तरफ जा रही थी, उसी दौरान उसमें आग लगी, जिसे जल्द ही बुझा लिया गया। इन सभी हादसों में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई थी। हालांकि इन हादसों की वजह से राजधानी एक्सप्रेस सवालों के घेरे में आती रही है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें