logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बॉयफ्रेंड से मिलने गई लड़की का गैंगरेप, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 5 अरेस्ट

बिहार के मोतिहारी में एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ। घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत की थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 8 घंटे के भीतर ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

police arrested 5 accused in 8 hours,

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

बिहार के पूर्वी चंपारण में एक शर्मनाक अपराध सामने आया है, जहां एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ। पीड़ित महिला अपने बॉयफ्रेंड से मिलने एक गांव पहुंची थी। वहीं कुछ लड़कों ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड का वीडियो बना लिया। उसी वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने के 8 घंटे के भीतर ही पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह मामला मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र का है। यह अपराध 24 मई को हुआ था। पीड़ित महिला अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गांव गई थी। दुष्कर्म के बाद महिला बुरी तरह डर गई थी। काफी हिम्मत जुटाने के बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित महिला ने रात करीब 2 बजे फोन कर घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई और 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

 

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार का फैसला, 211 ब्लॉकों में खुलेंगे कॉलेज; छात्रों को मिलेगी डिग्री

 

रात 2 बजे आया फोन, तुरंत हरकत में आई पुलिस

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने खुद कार्रवाई की मॉनिटरिंग शुरू की। डीएसपी दिलीप कुमार और थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। डीएसपी दिलीप कुमार के अनुसार, रविवार रात करीब 2 बजे पीड़िता ने फोन कर गैंगरेप की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें: पति को काला कहती है बहू, iPhone, AC के लिए हर दिन झगड़ा, पुलिस तक पहुंचा मामला

8 घंटे में पांचों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना के महज दो घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पूरी रात चले अभियान में बाकी तीन आरोपियों को भी दबोच लिया गया। फिलहाल सभी पांचों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

एफएसएल जांच, मेडिकल और स्पीडी ट्रायल की तैयारी

पुलिस ने मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 72 घंटे के भीतर चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा, ताकि आरोपियों को जल्द सजा दिलाई जा सके और समाज में कड़ा संदेश जाए।

 

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना समाज को शर्मसार करने वाली है। लोगों ने आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।को शर्मसार करती  हैं। लोगों ने आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

 

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें