logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पति को काला कहती है बहू, iPhone, AC के लिए हर दिन झगड़ा, पुलिस तक पहुंचा मामला

मध्य प्रदेश के एक शख्स ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी महंगे फोन और AC की मांग करती थी। मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की धमकी देती थी। जिससे परेशान होकर पति SP ऑफिस पहुंच गया।

 Wife demands AC and iPhone taunts husband

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने दावा किया है कि उनकी पत्नी हर रोज महंगे सामान खरीदने की डिमांड करती थी। वह कभी iPhone तो कभी AC खरीदने की मांग करती थी। जब यह ख्वाहिश पूरी नहीं की जाती तो खुद की जान लेने की धमकी देती थी। इसके अलावा पति ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह पति के सांवले रंग को लेकर ताना मारती थी। साथ ही अपनी सास के साथ भी किसी न किसी बात पर झगड़ती थी। पत्नी से परेशान होकर पति पुलिस थाने गया था, जहां उसकी शिकायत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित शख्स अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक के ऑफिस गया ताकि मामले में कार्रवाई हो सके।

 

यह मामला ग्वालियर के गोसपुरा इलाके का है, जहां कमल किशोर अपनी मां अतर देवी और पत्नी लतेश माहौर के साथ रहता है। पीड़ित परिवार ने एसपी ऑफिस में बताया कि बहू यह सब जानबूझकर कर रही थी ताकि कमल से उसे तलाक मिल जाए। इसके अलावा अतर देवी ने पुलिस के सामने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बहू परिवार से झगड़ती नजर आ रही थी।

 

यह भी पढ़ें: 'सीनियर्स ने तब तक पीटा जब तक लड़का बेहोश न हुआ', कॉलेज में रैगिंग पर उठे सवाल

सास ने लगाए बहू पर आरोप

अतर देवी ने बहू पर आरोप लगाया है कि वह बेटे पर मानसिक दबाव डालने के लिए आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है। एक दिन वह दुपट्टे से फंदा लगाने की कोशिश कर रही थी ताकि उसकी हर बात मानी जाए। हालांकि, उस दौरान परिवार के कुछ सदस्यों ने लतेश का वीडियो बना लिया था, जिससे साफ होता है कि वह परिवार पर दबाव डालने की कोशिश कर रही थी। वही वीडियो एसपी ऑफिस में दिखाया गया।

 

इसके अलावा अतर देवी ने दावा किया है कि शादी के सारे जेवर बहू के पास हैं। साथ ही वह कमल के साथ अलग घर में रहने की डिमांड करती थी। इसके अलावा ससुराल पक्ष का दावा है कि लतेश के मायके वाले रिश्ता तुड़वाना चाहते थे। इस वजह से वे लतेश को भड़काते थे।

 

यह भी पढ़ें: 'गंदगी फैलती है, बदबू आती है', विरोध के बाद नहीं दी बकरीद पर कुर्बानी की अनुमति

पति को देती थी ताना

कमल का आरोप है कि पत्नी को उनका सांवला रंग पसंद नहीं था, इस वजह से वह ताना मारती थी। साथ ही हर रोज नई-नई चीजें खरीदने की फरमाइश करती थी। मांग पूरी न होने पर लड़ाई-झगड़ा करती थी।


इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी खास तौर पर जांच कर रहे हैं कि पति और सास के आरोप सही हैं या नहीं।


और पढ़ें