logo

ट्रेंडिंग:

पूर्व MLA का पोता, नई दुल्हन समेत राजस्थान के 11 लोगों की मौत

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट गुरुवार को हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की भी मौत हुई है।

Air India flight

डॉक्टर कोनी व्यास और उनके पति प्रदीप जोशी। Photo Credit- PTI

एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे के से उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हो गया। विमान में चालक दल सहित 242 लोग सवार थे। यह हादसा इतना भीषण था कि इसमें ज्यादातर यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। विमान गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा था।  

 

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट में राजस्थान के 11 लोगों की मौत हुई है। इन्हीं में से एक बालोतरा जिले की खुशबू राजपुरोहित भी फ्लाइट में सवार थीं। खुशबू को उनके पिता मदन राजपुरोहित अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। दरअसल, 20 साल की खुशबू की इसी साल जनवरी में लंदन में एक नर्स से शादी हुई थी। वह लंदन अपने पति के पास वापस जा रही थीं लेकिन लंदन पहुंचने से पहले ही उनकी दुखद मौत हो गई।

राजस्थान के कई यात्री एयर इंडिया के विमान में सवार!

खुशबू के अलावा राजस्थान के कई यात्री एयर इंडिया के विमान में लंदन जाने के लिए सवार थे। इस विमान में उदयपुर के एक मार्बल व्यवसायी के बच्चे शुभ मोदी और उनकी बहन शगुन, लंदन के एक रेस्टोरेंट में शेफ का काम करने वाले वरदीचंद मेनारिया और प्रकाश मेनारिया, बीकानेर के आर्टिफिशियल ज्वैलरी व्यवसायी, डूंगरगढ़ के पूर्व विधायक कृष्ण राम नाई के पोते अभिनव परिहार और बांसवाड़ा की डॉक्टर कोनी व्यास और उनके पति डॉक्टर प्रदीप जोशी और उनके तीन बच्चे प्रद्युत, मिराया और नकुल सवार थे। 

 

यह भी पढ़ें: खाना खा रहे थे डॉक्टर, तभी इमारत में जा गिरा विमान; जुबानी पढ़ें

 

जानकारी के मुताबिक, अभिनव परिहार पहली बार लंदन में बसे अपने परिवार से मिलने जा रहे थे। वहीं, डॉक्टर दंपत्ति और उनके बच्चे लंदन में बसने और अपनी नई जिंदगी शुरू करने जा रहे थे। दरअसल, डॉक्टर प्रदीप जोशी लंदन में ही अपनी प्रैक्टिस कर रहे थे।

मुख्यमंत्री और गहलोच ने जताया दुख

इस बीच, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अहमदाबाद विमान हासदे के बाद अपनी बांसवाड़ा जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, 'गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की भलाई और सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन

 

वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, 'अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर मिली। यह खबर बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। मैं ईश्वर से सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।'

विजय रुपाणी की भी मौत

विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाले विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय रुपाणी की भी मौत हो गई है। पीटीआई ने अनौपचारिक रिपोर्टों के हवाले से बताया है कि विमान में सवार लोगों के बचने की संभावना बहुत कम है और मेडिकल कॉलेज परिसर में करीब 25 लोगों की मौत हुई होगी।

 

एयर इंडिया के अनुसार, विमान में सवार 230 यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे। अहमदाबाद के एटीसी ने बताया कि विमान के पायलट ने गुरुवार दोपहर 1.39 बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद इमरजेंसी संदेश देने के लिए कॉल किया था। विमानन सूत्रों ने बताया है कि विमान नीचे गिरने से पहले महज 600 से 800 फुट ऊपर चढ़ा था।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap