logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'किसी और से प्यार करती हूं', सुहागरात पर बीवी का खुलासा, पति ने मांगी सुरक्षा

यूपी के हापुड़ जिले में एक नई दुल्हन ने सुहागरात पर पति को बताया कि वह किसी और से प्यार करती है। इसके बाद पति ने पुलिस सुरक्षा मांग ली है।

ai generated image of a couple

प्रतीकात्मक फोटो, Photo Credit: Gemini AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से शादी के तुरंत बाद रिश्ता टूटने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी की पहली ही रात नवविवाहिता ने अपने पति से साफ कह दिया कि वह किसी और से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। पति का आरोप है कि पत्नी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और हत्या तक की धमकी दी। मामला दोनों परिवारों से होते हुए महिला थाने पहुंचा, जहां पुलिस की मौजूदगी में काउंसलिंग और लिखित समझौते के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई।

 

हालांकि, युवक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के अनुसार, हापुड़ निवासी युवक का विवाह 25 जून को मेरठ जिले के एक गांव की युवती से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। परिवार ने पूरे उत्साह के साथ शादी संपन्न कराई लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह रिश्ता कुछ ही घंटों में टूटने की कगार पर पहुंच जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: लूट के बाद हरिद्वार में मना रही थी हनीमून, रील पोस्ट करने के चक्कर में पकड़ी गई

सुहागरात पर दुल्हन ने किया बड़ा खुलासा

पति का आरोप है कि शादी की पहली रात ही पत्नी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह इस विवाह से खुश नहीं है। उसने बताया कि वह पहले से किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और परिवार के दबाव में यह शादी करनी पड़ी। उसने पति के साथ वैवाहिक जीवन बिताने से इनकार कर दिया।युवक का आरोप है कि जब उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की तो उसने उसे छूने पर गंभीर परिणाम भुगतने और हत्या तक की धमकी दी। इतना ही नहीं, वह परिवार के सामने ही अपने प्रेमी से फोन पर बातचीत करने लगी। इसके बाद मामला दोनों परिवारों के बीच विवाद का कारण बन गया।

 

स्थिति बिगड़ने पर दोनों पक्ष महिला थाने पहुंचे। युवती के परिजनों ने उसे उसकी इच्छा के अनुसार भेजने की बात कही, जबकि युवक के परिवार ने कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना उसे जाने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती के प्रेमी को भी थाने बुलाया गया और पुलिस की मौजूदगी में बातचीत हुई।

लिखित समझौते के बाद प्रेमी के साथ गई युवती

महिला थाना पुलिस ने युवती की काउंसलिंग की। पूछताछ में उसने दोहराया कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है और परिवार के दबाव में उसकी शादी कराई गई थी। इसके बाद भविष्य में किसी कानूनी विवाद से बचने के लिए दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया गया। युवक और उसके पिता ने भी लिखकर दिया कि वे युवती या उसके परिवार के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। समझौते के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई।

 

यह भी पढ़ें: 'पंडित-पासी-पासवान' पर दांव, चिराग पासवान ने फूंका यूपी चुनाव का बिगुल

पति ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

समझौते के बाद भी युवक ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है। उसका कहना है कि उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और यदि सुरक्षा की जरूरत महसूस हुई तो नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।

 

हाल के समय में उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों से प्रेम संबंध, पारिवारिक दबाव में हुई शादी और वैवाहिक विवादों से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि विवाह से पहले दोनों पक्षों की स्पष्ट सहमति और संवाद ऐसे विवादों से बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें