logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पंडित-पासी-पासवान' पर दांव, चिराग पासवान ने फूंका यूपी चुनाव का बिगुल

लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लखनऊ में पिता राम विलास पासवान की जयंती के आयोजन में यूपी से 2027 को विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर संगठन विस्तार करने पर जोर दिया

chirag paswan

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात पर अब नए खिलाड़ी भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुट गए हैं। राजधानी लखनऊ में रविवार को आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती समारोह महज श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान का औपचारिक शंखनाद बन गया। केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ शब्दों में घोषणा की कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) वर्ष 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और नए सामाजिक समीकरण के जरिए राजनीतिक आधार मजबूत करने का संकेत भी दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने 'पंडित-पासी-पासवान' के सामाजिक समीकरण को प्रमुखता से सामने रखा। माना जा रहा है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में इसी नए सामाजिक गठजोड़ के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने की कोशिश कर रही है। पार्टी का मानना है कि विभिन्न सामाजिक वर्गों को साथ जोड़कर वह प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बना सकती है।

 

यह भी पढ़ें: चढ़ावे के पैसों से ऐश, गर्लफ्रेंड को दिया iPhone, चंदा केस में हर दिन नया खुलासा

UP में संगठन को मिलेगा नया विस्तार

चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी अब केवल बिहार तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया जाएगा।

 

रामविलास पासवान की जयंती पहली बार राजधानी लखनऊ में इतने बड़े स्तर पर आयोजित की गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। राजनीतिक गलियारों में इसे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश मिशन की औपचारिक शुरुआत और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के बड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 13 जुलाई से शुरू हो जाएगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे, कितना लगेगा टोल टैक्स?

2027 पर पूरी नजर

चिराग पासवान ने साफ कर दिया कि पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा कर विधानसभा चुनाव में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराना है। लखनऊ से दिए गए इस संदेश के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब 2027 के चुनाव को लेकर पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी भूमिका बढ़ाने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।


और पढ़ें