logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'एलन मस्क नाम का व्यापारी है, उसी की साजिश', देश में प्रदर्शनों पर बोले बृजभूषण

बृजभूषण शरण सिंह ने एक बयान में कहा कि भारत में चल रहे आंदोलन अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के इशारे पर हो रहे हैं, उन्होंने इसे देश के खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र करार दिया है।

Brij Bhushan Sharan Singh, बृजभूषण शरण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह, Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने देशभर में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बृजभूषण शरण सिंह ने अपने इस बयान में कहा कि भारत में चल रहे आंदोलन अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के इशारे पर हो रहे हैं। उन्होंने इसे देश के खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन और INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च पर भी निशाना साधा। 

 

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश में पहली बार एक मार्च निकाला गया, सुप्रीम कोर्ट को धमकाने के लिए। सीजेपी के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि उन्हें किसी विदेशी उद्योगपति का सहयोग मिल रहा है। बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से ढहा 2 मंजिला मकान, कई लोग दबे

विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला

अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने विरोध प्रदर्शनों को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा, 'अमेरिका में कोई एलन मस्क नाम का व्यापारी है। यह आंदोलन उसी के इशारे पर हो रहा है। यह हमारे देश के खिलाफ एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है।' उन्होंने कहा कि इस तरह के आंदोलनों से देश की तुलना पाकिस्तान और बांग्लादेश से की जा रही है। 

इस देश का महौल खराब करने की कोशिश

इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'नेहा बोरा की सोच यह है कि भारत में भी वैसी ही हालात पैदा कर दिए जाएं, जैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश में हैं। कई ऐसी ताकतें हैं, जिनमें विदेशी ताकतें भी शामिल हैं, जो भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती ताकत को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। ये लोग उन्हीं के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं।' 

उन्होंने कहा, 'पहली बार सुप्रीम कोर्ट के नाम पर कोई मार्च निकाला गया है। हमारे देश में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। वे हर मुमकिन तरीके से देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। वे सरकार को तो गिरा नहीं सकते, इसलिए उनका मकसद देश को अस्थिर करना और हालात को पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसा बदतर बना देना है। यही उनकी सोच है। मैं खुले तौर पर कहता हूं कि इसके पीछे एक साजिश है।' 


और पढ़ें