logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सोनम को घर में नहीं रखेंगे', जमानत मिलने के बाद भाई गोविंद ने क्या कहा?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को जमानत मिल चुकी है। वह करीब 10 महीने तक जेल में रही। अब भाई गोविंद का एक बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि वह इंदौर स्थित अपने घर में सोनम को नहीं रखेंगे।

Sonam and Raja Raghuvanshi

सोनम और राजा रघुवंशी। (Photo Credit- Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत पर जेल से बाहर आई सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि हमने सोनम को उसके हाल में छोड़ दिया है। परिवार के किसी भी सदस्य ने जमानत मिलने में उसकी कोई मदद नहीं की। न ही कोई वकील किया। बता दें कि हाल में ईस्ट खासी हिल्स की कोर्ट से सोनम को जमानत मिली है। इस पर राजा रघुवंशी के परिवार ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और मायके पर जुबानी हमला बोला।

 

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में गोविंद रघुवंशी ने कहा,'सोनम की जमानत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मीडिया से जमानत मिलने खबर मिली। मैंने अपनी बहन की मदद की खातिर कोई वकील भी नियुक्त नहीं किया था।'

 

यह भी पढ़ें: UP के सुल्तानपुर में शादी का DJ बना जानलेवा, तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत

 

हालांकि जेल से रिहा होते वक्त सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी को शिलांग में देखा गया था। जब इस बारे में गोविंद से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अदालत के आदेश पर पिता शिलांग पहुंचे थे और वहां से लौट आए हैं। हमने सोनम को उसके हाल पर छोड़ दिया है।'

 

गोविंद ने यह भी कहा कि सोनम को इंदौर स्थित अपने घर में नहीं रखेंगे। उधर, राजा रघुवंशी के बड़े बाई विपिन ने सोनम और उसके साथियों से जान का खतरा बताया। उन्होंने सोनम के परिवार पर विश्वासघात और झूठ बोलने का आरोप भी लगाया।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरी सुरक्षा क्यों हटाई गई', पंजाब सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हरभजन सिंह

 

पिछले साल 11 मई को इंदौर में राजा रघुवंशी और सोनम का विवाह हुआ था। 20 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय पहुंचे। 23 मई से राजा रघुवंशी लापता हो गए। दो जून को ईस्ट खासी हिल्स के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास खाई में शव मिला था।  9 जून को यूपी के गाजीपुर से सोनम को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य दोस्तों को भी पकड़ा गया था।

 


और पढ़ें