logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फावड़े से गर्भवती भाभी की निर्मम हत्या, देवर ने घंटों तक शव को बंधक बनाए रखा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर में ही भाभी के शव को बंधक बनाकर रखा।

Murder

देवर ने फावड़े से की भाभी की हत्या, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सहारनपुर के नानौता कस्बे में प्रेम विवाह के बाद एक गर्भवती महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप पीड़िता के देवर पर लगाया जा रहा है और आरोप है कि उसने फावड़े से पीड़िता पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे पीड़िता की जान चली गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी भाभी के शव को बंधक बना लिया और किसी को घर में नहीं आने दिया। मृतका की पहचान 23 साल की सना नाज के रूप में हुई है, जो पांच महीने की गर्भवती बताई जा रही थी।

 

घटना रविवार रात नानौता कस्बे की नाइयों वाली गली की है। पुलिस के मुताबिक, सना ने कुछ महीने पहले पड़ोस में रहने वाले सलमान राव से प्रेम विवाह किया था। अलग बिरादरी में हुई इस शादी को लेकर परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था। घटना के समय सना घर में अकेली थी और पति बाहर गया हुआ था। इसी दौरान देवर आमिर से उसका विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

 

यह भी पढ़ें: न टायलेट है, न कुर्सी, हजारों स्कूलों में 1 टीचर, कैसे पढ़ेगा-बढ़ेगा इंडिया?

 

फावड़े से की निर्मम हत्या

आरोप है कि आमिर ने घर में रखा फावड़ा उठाकर सना पर हमला कर दिया। महिला के गले पर धारदार वार के निशान मिले हैं, जबकि शरीर पर जलाने के भी निशान बताए जा रहे हैं। हत्या के बाद आरोपी करीब एक घंटे तक आरोपी देवर शव के पास फावड़ा लेकर खड़ा रहा और किसी को अंदर आने नहीं दिया। 

 

आरोपी देवर घर के अंदर था और उसकी भाभी की लाश वहां पड़ी हुई थी। बाहर से लोग दरवाजा खुलवाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह लगातार लोगों को जान से मारने की धमकी देता रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। काफी कोशिश के बाद और समझाने के बाद भी आरोपी देवर ने दरवाजा नहीं खोला। 

पुलिस ने किया काबू

इसके बाद पीड़िता के पति ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी ने फिर भी घर का दरवाजा नहीं खोला। वह काफी ज्यादा आक्रामक हो गया था जिसके कारण पुलिस तुरंत अंदर नहीं जा सकी। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को काबू किया गया।

 

आरोपी को पकड़ने और काबू करने के लिए कई लोग एक साथ लगे। पुलिस की मदद से दरवाजा खुलवाया गया लेकिन फिर भी आरोपी का रवैया आक्रामक ही रहा। इस दौरान एक व्यक्ति को मामूली चोट भी आई। पुलिस ने आरोपी आमिर और मृतका के पति सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

मायके वालों ने लगाए आरोप

आरोपी को काबू में करने के बाद पुलिस ने पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके से जरूरी सबूत जुटाए। इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रेम विवाह, पारिवारिक विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'बदमाशी का इंटर्न...', बंदूक दिखाकर लूटने चला, कर्मचारी ने चकमा देकर पकड़ लिया

 

पुलिस ने क्या बताया?

गंगोह पुलिस के अधिकारी अशोक सिसौदिया ने इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ननौता के मोहल्ला चामंजलि कोट के रहने वाले सलमान ने थाने में सूचना दी थी कि उसके भाई आमिर ने उसकी पत्नी सना नाज की हत्या कर दी है और वह फावड़ा लिए घर में खड़ा है और किसी को घर में घुसने नहीं दे रहा है। इसके बाद पुलिस बल पहुंचा और आरोपी को पकड़ा। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें