logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मां की तेरहवीं पर खर्च को लेकर झगड़ा हो गया, बड़े भाई ने छोटे को मार दी गोली

यूपी के गोरखपुर में मां की तेरहवीं पर खर्च को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। इस घटना में छोटे भाई की मौत हो गई।

Victim Family

पीड़ित परिवार, Photo Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के गौरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले मां की मौत के बाद मां की आत्मा की शांति के लिए आयोजित किए गए ब्रह्मभोज यानी तेरहवीं का कार्यक्रम शोक में बदल गया। दोनों भाई आपस में तेरहवीं के खर्च को लेकर लड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। 

 

यह मामला गोरखपुर के पिपराइच रतवैया का है। चार बेटों की मां की मौत हो गई और हिंदू संस्कृति के अनुसार, उनकी तेरहवीं पर भोज का आयोजन किया गया। बड़ा भाई अलग रहता था और तरहवीं पर वह भी परिवार के साथ पहुंचा था। इसी बीच दोपहर में दो भाईयों में ब्रह्मभोज के खर्च और मां की संपत्ति को लेकर आपस में कहासुनी होने लगी। 

 

यह भी पढ़ें: MLC बनाने का सपना दिखाकर यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग, लाखों रुपये भी ले लिए

 

भाई ने भाई को मारी गोली

कहासुनी धीरे-धीरे बड़े विवाद में बदल गई। देखते ही देखते मामला इतना गर्म हो गया कि बड़े भाई दुर्गविजय ने अपने छोटे भाई शुभम को  असलहा निकालकर गोली मार दी। गोली शुभम  के सीने में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद परिवार के लोग तुरंत शुभम को मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। अभी मां की मौत का गम परिवार भूला भी नहीं था और परिवार में एक और सदस्य की मौत हो गई। शुभम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। 

 

यह भी पढ़ें: ऑफिस बुलाया और 3 लोगों को बांधकर लोहे की रॉड से पीटा, आंख में डाल दी मिर्च

मौके पर पहुंची पुलिस

इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कानूनी कार्रवाई शुरू की और मामले की जांच शुरू कर दी। एसएसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मां के ब्रह्मभोज विवाद में भाई ने भाई को गोली मार दी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोलीबारी की वारदात के बाद आरोपी दुर्गविजय शर्मा मौके से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। 


और पढ़ें