logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बांग्लादेशी नागरिकों के लिए 70 पासपोर्ट बनवाए, STF ने बौद्ध भिक्षु को दबोचा

गुलाब राय गौतम नाम के बौद्ध भिक्षु ने 70 बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बनवाए थे। वह फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करता था और खुद को गवाह के रूप में प्रस्तुत करता था। भोपाल STF ने उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।

A Buddhist monk got passports made for 70 Bangladeshis

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बौद्ध भिक्षु को गिरफ्तार किया है। गुलाब राय गौतम उर्फ सम्यक बोधि नाम के इस बौद्ध भिक्षु पर आरोप है कि इसने फर्जी दस्तावेजों की मदद से 70 पासपोर्ट बनवाए हैं। ये 70 पासपोर्ट कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिकों के हैं। गुलाब राय ने उन्हें भारतीय पासपोर्ट हासिल करने में मदद की थी। 

 

पुलिस को गुलाब राय गौतम उर्फ सम्यक बोधि नाम के इस बौद्ध भिक्षु की तलाश कई दिनों से थी। उसकी गिरफ्तारी की लीड देने वाले व्यक्ति को 20,000 का इनाम दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस ने 2 करोड़ की अफीम के साथ महिला और दो तस्करों को किया गिरफ्तार

बौद्ध मठों के पते इस्तेमाल करता था भिक्षु

गुलाब राय गौतम पासपोर्ट बनवाने के लिए बौद्ध मठों का इस्लेमाल करता था। ऐसा करके वह अपने आवेदकों को पुलिस द्वारा होने वाले वैरिफिकेशन से बचाता था। सम्यक बोधि पर आरोप है कि उसने पासपोर्ट के बनवाते समय खुद को गवाह प्रस्तुत किया था। 

 

पुलिस के मुताबिक फर्जी पासपोर्ट बनवाने का पूरा गिरोह चलता है। इस गिरोह का कथित सरगना रियाल चौधरी उर्फ भंते मैतानंद है। गुलाब राय पर आरोप है कि उसने रियाल चौधरी को अपना SBI बैंक खाता इस्तेमाल करने को दिया था। इसके बदले उसे हर महीने 10 हजार रुपये मिलते थे।

यह भी पढ़ें: छपरा में नगर आयुक्त को 10 हजार की रिश्वत देने पहुंचा टैक्स कलेक्टर गिरफ्तार

50 पासपोर्ट में सिर्फ तीन लोगों की गवाही

जांच के अनुसार कुल 70 पासपोर्ट सामने आए थे। इसमें से लगभग 50 पासपोर्ट सिर्फ तीन लोगों की गवाही के आधार पर जारी किए गए थे। इस तीन लोगों की सूची में गुलाब राय गौतम भी शामिल है। भोपाल की स्पेशल टास्क फोर्स इस मामले में पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और फर्जी पासपोर्ट जारी करने में कौन से लोग जुड़े हैं। इन मुद्दों पर एजेंसी लगातार जांच कर रही है। 


और पढ़ें