logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कसाई ने आंध्र प्रदेश की महिला का गला रेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 17 सितंबर को महिला की हत्या कर शव के टुकड़े नहर में फेंकने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय मटन दुकानदार मोहम्मद शफी को गिरफ्तार किया है।

representative image of handcuffs

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक महिला की हत्या और शव के टुकड़े कर नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 35 वर्षीय मटन दुकानदार मोहम्मद शफी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या 17 सितंबर को भवानीपुरम स्थित शफी के घर में की गई थी। इसके बाद शव के कई हिस्सों को इब्राहिमपट्टनम की कूलिंग नहर में फेंक दिया गया।

 

मामला 18 सिंतबर को तब सामने आया, जब पुलिस को VTPS कूलिंग कैनाल के पास एक बिना सिर का धड़ पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अगले दिन ड्रोन और NDRF की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला का सिर, पैर और शरीर के दूसरे हिस्से बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, शव का एक हाथ अब तक नहीं मिला है।

 

यह भी पढ़ें: 645 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का एक्शन, ट्राइसिटी में 14 जगह छापा मारा

टैटू से हुई महिला की पहचान

पुलिस ने बरामद शव की पहचान के लिए जानकारी सार्वजनिक की थी। इसके बाद महिला के भाई ने उसके हाथ पर बने टैटू और अन्य पहचान के आधार पर उसकी पहचान कल्याणी के रूप में की। पुलिस ने 27 सितंबर को मोहम्मद शफी को गिरफ्तार कर लिया। विजयवाड़ा वेस्ट जोन के ACP NSVK दुर्गा राव के मुताबिक, जांच में सामने आया कि कल्याणी की शफी के घर में हत्या हुई थी। पुलिस का आरोप है कि शफी ने अपनी पत्नी और बच्चों को गुंटूर भेजने के बाद कल्याणी को घर बुलाया था।

पैसे और बच्चे को लेकर विवाद का आरोप

पुलिस के मुताबिक, कल्याणी और शफी के बीच पैसे और एक बच्चे को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि कल्याणी शफी के परिवार की देखभाल में रह रहे बच्चे को लेकर बार-बार पैसे मांग रही थी। वह 5 हजार या 10 हजार रुपये की रकम मांगती थी। शफी ने उसे कुछ छोटे सोने के सामान भी खरीदकर दिए थे।

 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में छोड़ा सर्जिकल सामान, नप गए 'डॉक्टर साहब'

 

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान शफी ने चाकू से कल्याणी पर हमला किया और उसका गला काट दिया। इसके बाद शव की पहचान छिपाने और उसे ठिकाने लगाने के लिए उसके शरीर के कई हिस्से अलग किए गए। पुलिस का आरोप है कि इन हिस्सों को गोल्लापुडी इलाके की कूलिंग नहर में फेंक दिया गया।

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और दूसरे सबूतों के आधार पर शफी की पहचान की गई। जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शफी के दोस्त अब्दुल्ला दुर्गा राव को भी मामले में सहयोगी बताया। वह फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कल्याणी का बेटा अभी शफी की पत्नी के पास है। बच्चे की कस्टडी को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है और उसे ICDS विभाग को सौंपने पर फैसला हो सकता है।


और पढ़ें