logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भगवान का शुक्र है कि...', जातिवाद के आरोप पर CEO उत्तर प्रदेश का जवाब वायरल

CEO उत्तर प्रदेश के X हैंडल पर किए जा रहे पोस्ट आजकल खूब वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक पोस्ट में लिखा गया कि भगवान का शुक्र है कि राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा।

उत्तर प्रदेश के CEO नवदीप रिणवा

उत्तर प्रदेश के CEO नवदीप रिणवा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) इन दिनों चर्चा में हैं। वोटर लिस्ट में मिल रही अजीबोगरीब गड़बड़ियों पर उत्तर प्रदेश के CEO की ओर से X पर लगातार जवाब दिए जा रहे हैं। इन पोस्ट की भाषा को लेकर सवाल भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हाल ही में इसी हैंडल से रामहित यादव को 'राम ने यादव को मारा' वाले मामले पर भी सफाई दी गई थी। अब जातिवादी होने के आरोपों पर इसी हैंडल से लिखा गया है कि भगवान का शुक्र है कि राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा, वरना जातिवादी होने के साथ-साथ सांप्रदायिक होने का इल्जाम भी लग जाता।

 

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के पोस्ट पर दिया गया यह जवाब अब वायरल हो गया है और चर्चा का विषय बन गया है। इसको लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। 

CEO उत्तर प्रदेश vs संजय  सिंह

CEO उत्तर प्रदेश के X हैंडल पर लिखा गया है, 'हालिया विधान परिषद के चुनाव की मतदाता सूची में एक अजीबोगरीब नाम “राम ने शर्मा को मारा” भी है। कंप्यूटर/सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं है। हमारे द्वारा गलती किया जाना स्वीकार है लेकिन हमारे सौभाग्य से गलती होते समय भी जाति का भेदभाव नहीं हुआ है। भगवान का यह भी शुक्र है की राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा है। नहीं तो जातिवादी होने के साथ-साथ सांप्रदायिक होने का इल्ज़ाम भी लगता।'

 

यह भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया ने अरुणाचल में चीन के कब्जे की बात कही? सच जानिए

इससे पहले AAP सांसद संजय सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेता राजेश यादव का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'ज्ञानेश कुमार जी आख़िर राम ने “यादव” को ही क्यों मारा? राम ने किसी सिंह, पाठक, अस्थाना, शर्मा, राय, बिष्ट को क्यों नही मारा? आपका कंप्यूटर घोर जातिवादी है क्या? क्या आप किसी पार्टी का एजेंडा चला रहे हैं? राजेश यादव का का जायज़ सवाल।'

 

दरअसल, राजेश यादव ने एक मतदाता की जानकारी शेयर की थी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक MLC चुनाव 2026 की एक वोटर स्लिप में मतदाता का नाम रवि शर्मा था और पिता के नाम की जगह पर 'राम ने शर्मा को मारा' लिखा था। इसी को लेकर AAP नेता राजेश यादव ने सवाल उठाए थे जिसे संजय सिंह ने भी शेयर कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: आर्मी में स्काउट्स बटालियन बनाने की मांग क्यों कर रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू?

भाषा पर सवाल उठाने पर भी दिया जवाब

इस हैंडल से पोस्ट किए जा रहे ट्वीट्स पर कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, 'इस हैंडल को कौन चला रहा है CEO UP? वैसे भी कोई खास विश्वसनीयता आप लोगों की बची नहीं है। जो थोड़ा बहुत भ्रम है- वो यह हैंडल अकेले निपटाए दे रहा है!'

सुप्रिया श्रीनेत के सवाल पर जवाब दिया गया है, 'प्रत्येक मामले में संयत भाषा का प्रयोग करते हुए बिना अनावश्यक टिप्पणी के केवल तथ्यों तक ही अपनी बात सीमित रखने के निर्देश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दे दिए गए हैं।' बता दें कि इस समय वरिष्ठ IAS अधिकारी नवदीप रिणवा उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी हैं।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें