logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उज्जैन में क्रेन से कार को लटकाकर किया ब्लास्ट, मुहर्रम जुलूस का खौफनाक वीडियो

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक खतरनाक स्टंट किया गया। क्रेन से एक कार को लटकाकर उसमें धमाका किया गया। घटना के वक्त वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

Madhya Pradesh News

क्रेन से लटकाकर कार में धमाका। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्रेन पर एक वैन लटकाकर उसमें धमाका करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना 23 जून की रात मोहर्रम के जुलूस के दौरान की है। उज्जैन जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बड़नगर में मोहर्रम जुलूस का आयोजन किया गया था।

 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक वैन को क्रेन पर काफी ऊंचे से लटकाया गया है। आसपास लोगों की भारी भीड़ लगी है। उनके हाथ में लाल रंग के झंडे हैं। थोड़ी ही देर में कार में बड़ा धमाका होता है। उसके कुछ हिस्से जमीन पर गिरते हैं और वहां मौजूद भीड़ झूमने लगती है। धमाके के बाद क्रेन को नीचे किया जाता है। इसके बाद वैन पर दो लड़के झंडे लेकर चढ़ते हैं और झंडा फहराते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'मेरी चिंता मत करना मां', नीट की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने की आत्महत्या

क्रेन मालिक के विरुद्ध भी मुकदमा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जुलूस के आयोजक शोएब खान और वैन पर खड़े होने वाले तालीम खान और जाहिद खान के अलावा क्रेन मालिक गोपाल माली के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

जुलूस की प्रशासन से ली गई थी अनुमति

उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करनदीप सिंह ने बताया कि जुलूस की अनुमति ली गई थी। लेकिन किसी भी वाहन या विस्फोटक पदार्थों से जुड़ी मंजूरी नहीं थी। यह कृत्य गैर-कानूनी और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: कोलकाता गोदाम में अबतक 11 की मौत, मलबे में कईयों के दबे होने की आशंका

त्योहार वाले रॉकेट का किया गया इस्तेमाल

करनदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि तैयार में इस्तेमाल होने वाले रॉकेटों का उपयोग धमाके में किया गया है। वाहन की खिड़कियां बंद होने के कारण अंदर दबाव बढ़ा। इस कारण से वैन के कांच और बॉडी पैनल बाहर निकल गए। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया गया है।


और पढ़ें