logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चेन्नई में मंत्री की कार ने मारी टक्कर, युवक की गई जान, आरोपी गिरफ्तार

तमिलनाडु समाज कल्याण मंत्री जगदीश्वरी की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। इस वजह से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया।

Jagadeeswari

जगदीश्वरी, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक सड़क हादसा हुआ, जहां एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में चौंकाने वाली बात यह है कि टक्कर मारने वाली कार समाज कल्याण मंत्री जगदीश्वरी की है। इस हादसे के बाद पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही जगदीश्वरी के कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया। मृत शख्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए चेंगलपट्टू अस्पताल भेजा गया।

 

पुलिस की जांच-पड़ताल के मुताबिक, यह घटना त्रिची-चेन्नई नेशनल हाईवे पर हुई थी। सोमवार की रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर कट्टनकुलथुर के पास यह हादसा हुआ। इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की उम्र सिर्फ 28 साल थी। मृत व्यक्ति का नाम इरैयनबु था, जो एक मंदिर में धार्मिक उत्सव देखने के बाद घर लौट रहे थे। तभी मारुति अर्टिगा कार ने उनके बाइक को टक्कर मार दी।

 

यह भी पढ़ें: 'इधर आ तुझे नेता बनाता हूं...', MLA नंद किशोर ने विपक्षियों को जमकर दीं गालियां

मंत्री की कार ने मारी टक्कर

सोमवार को समाज कल्याण मंत्री विधानसभा सत्र के बाद घर लौट रही थीं। वह सरकारी गाड़ी से विरुधुनगर से चेन्नई गई। पुलिस की जांच-पड़ताल के मुताबिक, जिस गाड़ी ने  बाइक को टक्कर मारी थी, उस गाड़ी में जगदीश्वरी नहीं थीं। यह गाड़ी मंत्री के काफिले के साथ चल रही थी और चेन्नई जा रही थी। पुलिस ने जांच में यह भी पाया कि कार जगदीश्वरी के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने कार के ड्राइवर चिन्नी अग्नि को गिरफ्तार किया। साथ ही आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है।

कार हुई जब्त

इस हादसे को लेकर मराईमलाई नगर ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन पुलिस ने कार को जब्त किया। इसके साथ ही आरोपी चिन्नी अग्नि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही धारा 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत भी मामला दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें: बेटी बनाती संबंध, बाप उसी की फोटो-वीडियो भेजकर करता था ब्लैकमेल, हो गया भंडाफोड़

 

इन्हीं धाराओं के तहत आरोपी गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आगे की जांच चल रही है। पुलिस आरोपी और घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि पता चल सके कि यह घटना कैसे हुई। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज और बाकी सबूतों की भी जांच की जा रही है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें