logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इमरान भारतीय नागरिक नहीं, प्रदर्शन में शामिल नहीं होना चाहिए था - चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें अभिनेता इमरान खान और उनका काम पसंद है। हालांकि प्रदर्शन में शामिल होने पर उनकी आलोचना की और कहा कि उन्हें प्रदर्शन में शामिल नहीं होना चाहिए।

 Chirag Paswan

चिराग पासवान। (Photo Credit: LJP)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अभिनेता इमरान खान की जमकर आलोचना की। उन्होंने तर्क दिया कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं है। ऐसे में उन्हें विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होना चाहिए था। आरोप लगाया कि प्रदर्शनों की आड़ में विदेशी ताकतों के समर्थन से अराजकता फैलाने का प्रयास है।

 

पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में चिराग पासवान से जब अभिनेत्रा इमरान खान को मिले नोटिस के बारे में पूछा गया तो कहा, ‘मुझे अभिनेता (इमरान) और उनका काम पसंद है, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए था कि इतने लंबे समय तक भारत में काम करने भर से वह भारतीय नागरिक नहीं बन गए। अगर देश के नागरिक यहां विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेते हैं तो मैं इसका सम्मान करता हूं, लेकिन विदेशी नागरिक ऐसा करते हैं तो यह चिंता का विषय है। केंद्र सरकार का हिस्सा होने के नाते मैं विदेशी ताकतों के समर्थन से देश में अराजकता फैलाने की कोशिशों को लेकर चिंतित हूं।'

 

यह भी पढ़ें: 'कुछ ज्यादा ही महत्व दिया जाता है...' संजू सैमसन के सपोर्ट में क्या बोले पुजारा?

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया था प्रदर्शन

इमरान खान अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं। अमेरिका में जन्मे होने के कारण उसे पास अमेरिकी नागरिकता है। हालांकि वह 'ओसीआई' कार्डधारक हैं। हाल ही में मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन में इमरान ने हिस्सा लिया था। इसके बाद उन पर विदेशी नागरिक अधिनियम के उल्लंघन का आरोप है। उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया।

 

यह भी पढ़ें: बेतिया में 50 साल पुरानी जमाबंदी में फर्जीवाड़ा, DM को FIR दर्ज कराने का आदेश

राहुल गांधी पर साधा निशाना

चिराग पासवान ने कोलकाता भगदड़ की घटना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गोवा में राजनीतिक कार्यक्रम करने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना की। चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी गोवा में सियासी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सभी कार्यकर्मों को रद्द करके संवेदनशीलता दिखाई है। 


और पढ़ें