logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कल से शुरू होगा सूरजकुंड मेला, CM नायब सिंह सैनी करेंगे उद्घाटन

शिल्पकार, फूड समेत लगेंगे कई प्रकार के 300 स्टॉल। मेले में होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का मौका मिलेगा। गायक कंवर ग्रेवाल देंगे प्रस्तुति। मेले के समापन पर पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री

Surajkund Diwali mela

सूरजकुंड मेला। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी 23 अक्टूबर को फरीदाबाद पहुंचेंगे। सीएम यहां हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन करेंगे। वहीं 26 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर भी मेले के समापन वाले दिन यहां पहुंचेंगे। चार दिवसीय इस मेले को लेकर प्रशासन लगभग अपनी सभी तैयारियां कर चुका है। जिला पुलिस की तरफ से भी इसको लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। मेले की खास बात यह है कि इसमें प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, पार्किंग शुल्क देना होगा।

 

हरियाणा पर्यटन विभाग अतिरिक्त महाप्रबंधक हरविंद्र सिंह यादव ने जानकारी दी कि मेले का आयोजन सूरजकुंड मेला परिसर में किया जाएगा। लोग सुबह 10 से रात 8 बजे तक मेले का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में लगभग 300 स्टॉल लगाई जाएंगी। चार दिवसीय इस मेले में हस्तशिल्प, सांस्कृतिक रंग, कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। यहां आने वाले लोगों को हस्तनिर्मित उत्पादों, पारंपरिक कलाकृतियों, आकर्षक हस्तशिल्प और घर की सजावट से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी का अवसर मिलेगा।

 

मेले में मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आकर्षण रहेगा। कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। विभिन्न फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से कला और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का मौका मिलेगा। मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रसिद्ध सूफी एवं लोक गायक कंवर ग्रेवाल की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में बिजली निजीकरण पर बवाल, 3 दिन की हड़ताल पर जा रहे कर्मचारी

प्रवेश निशुल्क, पार्किंग शुल्क लगेगा

मेले में प्रवेश निशुल्क होगा, लेकिन वाहन पार्किंग का शुल्क देना होगा। जिसमें दोपहिया वाहन के 20 तो चारपहिया वाहन के 50 रुपये देने होंगे। सूरजकुंड-अनखीर रोड पर ज्यादा ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तरफ से कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुबह 7 बजे से रात के 11 बजे तक पाली चौक से टश्ठ नाका और सूरजकुंड की ओर, अनखीर चौक से सूरजकुंड की ओर, ल्लँस्रू चौक से सूरजकुंड की ओर तथा प्रहलादपुर दिल्ली बॉर्डर से सूरजकुंड गोल चक्कर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएग। 26 अक्टूबर तक ट्रैफिक व्यवस्था इसी प्रकार रहेगी।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें