logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'किसी को बक्शा नहीं जाएगा', अखिलेश यादव की बेटी के समर्थन में आए CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक रैली में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सख्त बयान रवैया अपनाया।

yogi adityanath

योगी आदित्यनाथ। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में बेटियों के खिलाफ किसी भी तरह की अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी ऐसा करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

सीएम योगी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ गलत टिप्पणी हुई है। उन्होंने अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं और मामले में पुलिस कार्रवाई की जानी चाहिए। एक सभा में उन्होंने कहा कि यह बात मेरे संज्ञान में आते ही मैंने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें: आंगन में खेल रही थी बच्ची, मां छत पर थी, डेढ़ साल की बच्ची से शख्स ने किया रेप

'अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी'

सीएम योगी शनिवार को आजमगढ़ में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने 955 करोड़ रुपये से अधिक की 39 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'मैं हाल ही में देख रहा था कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव जी की बेटी के खिलाफ टिप्पणी कर रहे थे। जैसे ही यह मेरे संज्ञान में आया, मैंने तुरंत पुलिस को इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'

 

 

 

'बेटी तो बेटी होती है'

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए और समाज को सार्वजनिक चर्चा में गरिमा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'बेटी तो बेटी होती है। हम इन मूल्यों के साथ बड़े हुए हैं कि गांव की बेटी सबकी बेटी होती है और गांव की बहन सबकी बहन होती है। हमने कभी कोई भेदभाव नहीं किया।' 

इसी दौरान सीएम ने सपा प्रमुख के ऊपर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को दूसरों के खिलाफ टिप्पणी करने से पहले अपने पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगाम लगानी चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में गबन, हाई कोर्ट पहुंचा केस, CBI जांच की मांग, RSS ने पूछे सवाल

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

योगी ने कहा, 'अखिलेश जी, आप दूसरों को तो सलाह देते ही हैं, लेकिन अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भी भाषा संयमित रखने की सलाह दें।' उन्होंने कहा कि लोगों को दूसरों के बारे में टिप्पणी करने से पहले सोचना चाहिए और महिलाओं, बुजुर्गों, मृत व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है उस पर विचार करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा. 'आपको भी अपने लोगों को सिखाने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप उन्हें समझाएं और अगर वे नहीं समझ सकते तो उन्हें हमारे हवाले कर दें, हम उन्हें ठीक से समझा देंगे।' यह टिप्पणी अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद समाजवादी पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं ने यूपी के कई जिलों में पुलिस एफआईआर दर्ज करवाई है।


और पढ़ें