logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'रामभक्तों पर लाठी भांजने वाले उपदेश...', चंदा चोरी पर SP को घेर रहे CM योगी

अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम भक्तों, कारसेवकों पर गोली चलाने और जय श्री राम बोलने पर लाठी भांजने वाले लोग आज उपदेश देने चले हैं।

Yogi adityanath

योगी आदित्यनाथ। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी की घटना पूरी यूपी की राजनीति को प्रभावित कर रही है। समाजवादी पार्टी सहित कांग्रेस बीजेपी की योगी सरकार पर जमकर हमलावर है। इस बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के ऊपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज यूपी और अयोध्या किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

 

सीएम ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग अयोध्या में जय श्री राम का नारा लगाने के नाम पर लाठी-गोली चलाते थे... इनके दोहरा चरित्र को देखो। अयोध्या में राम मंदिर ना बनने पाए इसके लिए जिस कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का दम लगाया था। वही कांग्रेस अयोध्या के नाम पर मचल रही है। कांग्रेस कह रही है कि राम भक्तों का अपमान हो गया। 

 

यह भी पढ़ें: इंंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे पार्टी में बनाए रिश्ते, अब शादी से मुकरा, रेप केस दर्ज

सपा दोहरा चरित्र अपनाती है- योगी

उन्होंने कहा कि सपा राम भक्तों के अपमान का आरोप लगा रही है लेकिन इसमें भी उसका दोहरा चरित्र है। सीएम ने यह बातें अयोध्या में वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा के अनावरण के मौके पर कहीं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में दान और चढ़ावे के गबन को लेकर रामभक्‍तों को भरोसा दिया कि वे 15 दिन और इंतजार करें क्योंकि एसआईटी जांच दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।

 

 

 

'चिंता मत करो'

सीएम योगी ने कहा कि हम लोगों के पूर्वजों ने पांच सौ सालों तक प्रभु राम के स्‍थान को लेने के लिए संघर्ष किया है तो 15 दिन और देख लो, चिंता मत करो। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन मे पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने जो प्रगति की है, वह सामाजिक एकता और सबके सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।' 

ट्रस्‍ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच बिठाई

अयोध्‍या में भगवान श्रीराम मंदिर में दान पात्र और वित्‍तीय प्रबंधन में गड़बड़ी का मामला आने के बाद योगी पहली बार शुक्रवार को अयोध्‍या पहुंचे। सीएम ने इसकी जांच के लिए लखनऊ के मंडलायुक्‍त के नेतृत्‍व में पिछले दिनों तीन सदस्‍यीय एसआईटी का गठन किया है। योगी ने राम भक्‍तों को भरोसा देते हुए कहा कि मेरी सभी राम भक्‍तों से अपील होगी कि अयोध्‍या के बारे में जो समाचार पत्रों में सुनने को मिला, हम लोगों ने ट्रस्‍ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच बिठाई है, इस बात के लिए कह सकता हूं कि एसआईटी जांच दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: 'पंजाबी इमोशनल...', BJP अध्यक्ष के बयान पर चंडीगढ़ में जमकर हो रहा बवाल

आहत करने वाली टिप्पणी ना करें- सीएम

मुख्‍यमंत्री ने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन मैं सभी से अनुरोध करूंगा, सभी पक्षों से कहूंगा कि कोई भी ऐसी अनर्गल टिप्‍पणी और बातें न हो जो राम भक्‍तों की भावनाओं को आहत करती हो। अगर किसी के पास कोई साक्ष्‍य है तो कृपया एसआईटी को उपलब्‍ध करा दें। राम भक्‍तों से कहना चाहूंगा कि प्रभु राम ने हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाया है, मर्यादित रहने का आचरण दिया है और उस मर्यादा का पालन करते हुए हम लोगों के पूर्वजों ने पांच सौ वर्षों तक प्रभु राम के स्‍थान को लेने के लिए संघर्ष किया है तो 15 दिन और देख लो, चिंता मत करो।'


और पढ़ें