बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर होने वाली दोस्तियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक नाबालिग छात्रा ने बताया है कि उनसे एक लड़के इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। उसके बाद प्रेम जाल में फंसाया गया, जिसके बाद एक दिन लड़की को एक बर्थडे पार्टी में बुलाया फिर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद में शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब महिला ने शादी के लिए कहा था तो वह रिश्ते से मुकरने लागा और पीड़िता को ब्लेकमेल किया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस कंप्लेंट किया।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो युवक ने साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने कथित तौर पर ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया, जिससे परेशान होकर लड़की ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद से पुलिस आरोपी लड़के खिलाफ जांच पड़ताल कर रही है फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: शक की वजह से पति ने पत्नी के मुंह पर पोता कालिख, सिर मुंडवाकर पिलाई पेशाब
इंस्टाग्राम पर हुई पहचान, फिर बढ़ीं नजदीकियां
पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने भरोसा जीत लिया। बताया गया है कि आरोपी एक मॉल में काम करता है और इसी दौरान दोनों का संपर्क लगातार बना रहा।
छात्रा का आरोप है कि युवक ने अपने बर्थडे पार्टी में उसे बुलाया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक दी गई, जिसमें कथित रूप से नशीला पदार्थ मिलाया गया था। पीड़िता का कहना है कि पेय पदार्थ पीने के बाद वह बेहोश जैसी हो गई और इसी स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम किया गया।
यह भी पढ़ें: 'अनुष्का की बेटी से मिलने जबरदस्ती घर में घुसे', अब तेज प्रताप यादव पर लगे आरोप
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पीड़िता का बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष और गहन जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सोशल मीडिया पर बनने वाले रिश्तों में सतर्कता बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान और मंशा की पूरी तरह पुष्टि कर लेना चाहिए।