logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छात्र आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज का आरोप, जांच करेगी कांग्रेस

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने फैक्ट फाइंडिंग टीम बनाई है। कन्हैया कुमार ने पुलिस पर लाठीचार्ज और छात्रों के साथ सख्ती करने का आरोप लगाया है।

kanhaiya kumar

कन्हैया कुमार, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में हाल में हुए छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने पूरे मामले की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग टीम गठित की है। पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े, अवैध हिरासत और गिरफ्तारियां की। कन्हैया ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इन घटनाओं की सच्चाई जानने के लिए बिहार के कई जिलों में अलग-अलग फैक्ट फाइंडिंग टीमें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

कन्हैया ने बताया कि यह मामला सिर्फ पटना तक सीमित नहीं है। जहानाबाद, सिवान, भागलपुर और पूर्णिया सहित कई जिलों से पुलिस कार्रवाई की शिकायतें आई हैं। इन्हीं घटनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए कांग्रेस ने अलग-अलग जिलों में टीमें भेजी हैं। पटना के लिए गठित टीम में विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और यूथ कांग्रेस के नेता व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रितेश बादरिया को शामिल किया गया है। यह टीम छात्रों, सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, वरिष्ठ पत्रकारों और अन्य संबंधित लोगों से मुलाकात कर रही है। 

 

यह भी पढ़ें: जेपी गंगा पथ को मिलेगा नया स्वरूप, बक्सर से भागलपुर तक बनेगा मास्टर प्लान

 

कन्हैया ने कहा, 'हमारे पास वीडियो, फोटो और पीड़ित छात्रों के बयान हैं। फैक्ट फाइंडिंग टीम 7 दिन में अपनी रिपोर्ट AICC को सौंपेगी। उसके बाद कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी।' उन्होंने कहा छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को पुलिस की लाठियों से कुचला गया। उन पर आंसू गैस छोड़ी गई, रात में घरों से उठाकर गिरफ्तारियां की गई। यह तानाशाही है। कांग्रेस इसकी जांच कराएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी।

 

यह भी पढ़ें: '1 लाख दो, क्लीचिट दूंगा', ASI ने मांगा घूस, विजिलेंस ने धर दबोचा

सरकार पर लगाया दमन का आरोप

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छात्र बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन सरकार ने बातचीत की बजाय दमन का रास्ता चुना। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी कहा कि संविधान में प्रदर्शन का अधिकार है लेकिन बिहार सरकार ने पुलिस को छात्रों पर छोड़ दिया। फैक्ट फाइंडिंग टीम की रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें