logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लखनऊ: Gen-Z छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का सड़क मार्च कैसा रहा?

लखनऊ में जेन-जी छा़त्रों के समर्थन में यूथ कांग्रेस ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग कर प्रदर्शन किया। राजभवन का घेराव करने जाते समय पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। पढ़ें रिपोर्ट।

news image

राजभवन की ओर जाते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जेन-जी छात्रों के समर्थन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को लखनऊ में यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। परिवर्तन चौक से राजभवन तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाबू केडी सिंह स्टेडियम के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

 

यूथ कांग्रेस ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन-जी छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन चौक से विधानसभा होते हुए राजभवन घेरने के लिए दो किलोमीटर से अधिक लंबे मार्च का ऐलान किया था।

 

यह भी पढ़ें: इंडेन गैस पर संकट, 50 हजार सिलेंडर अटके, ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जाम

पहले से तैनात था भारी पुलिस बल

प्रदर्शन की सूचना के बाद पुलिस ने तय समय से करीब डेढ़ घंटे पहले ही मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। परिवर्तन चौक से मार्च शुरू होने के करीब 300 मीटर बाद बाबू केडी सिंह स्टेडियम के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। हजरतगंज चौराहे से राजभवन की ओर बढ़ने की कोशिश के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को एक-एक कर हिरासत में लिया और पुलिस वाहनों से इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन के चलते स्टेडियम चौराहे के आसपास कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: कंपनियां निरंकुश, बेलगाम कैब ड्राइवर, परिवहन विभाग का पोर्टल भी अधूर है

दीपक शिवहरे के नेतृत्व में प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने किया। कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सांसद राकेश राठौर, राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगीड़, अब्दुल हन्नान और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता भी मार्च में शामिल हुए। राजभवन कूच के दौरान पुलिस ने वरिष्ठ नेताओं को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस वाहन में बैठाए जाने के दौरान पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने सरकार पर निशाना साधा। 

 

उन्होंने कहा कि छात्रों और विपक्ष के लोकतांत्रिक प्रदर्शन को रोकने में जितनी पुलिस फोर्स लगाई गई है, यदि उतनी ही मेहनत पेपर लीक रोकने में की जाती तो आज देश का युवा सड़कों पर नहीं होता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। नेताओं ने कहा कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा नहीं देते और छात्रों के खिलाफ कार्रवाई बंद नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।


और पढ़ें