logo

मूड

ट्रेंडिंग:

खेत में निकला मगरमच्छ, पीठ पर लादकर युवक पहुंचा थाने; पुलिसवाले भी हैरान

बिहार की धरती वीरों से खाली नहीं है। सुपौल जिले में एक खेत में मगरमच्छ निकला तो युवक पीठ पर लादकर थाने पहुंच गया। थाने में मौजूद पुलिसवाले भी हैरत में पड़ गए। बाद में वन विभाग ने रेस्क्यू किया।

 Supaul News

पीठ पर मगरमच्छ लादे युवक। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड-14 में सुबह धान के खेत में अचानक मगरमच्छ निकल आने से अफरा-तफरी मच गई। करीब 4 फीट 6 इंच लंबा मगरमच्छ देखकर पहले तो लोग डर गए, लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया।  घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। 

युवक ने दिखाई बहादुरी, पीठ पर थाने ले गया

इस बीच गांव के साहसी युवक अमित कुमार ने आगे बढ़कर मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। रस्सी से बांधने के बाद अमित ने मगरमच्छ को पीठ पर लाद लिया और सीधे भीमनगर थाना पहुंच गया। अमित को पीठ पर मगरमच्छ लादे देख लोगों की आंखें फटी रह गईं। थाना पहुंचते ही वहां भी लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई उसकी बहादुरी की तारीफ कर रहा था।

 

अमित ने बताया कि खेत में काम कर रहे थे, तभी पानी में हलचल दिखी। पास जाकर देखा तो मगरमच्छ था। हमने सोचा इसे पकड़कर सुरक्षित जगह पहुंचाना जरूरी है, इसलिए थाना ले आए।

 

यह भी पढ़ें: 'ईरान का भरोसा नहीं, हालात बिगड़ सकते', अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट

वन विभाग ने किया रेस्क्यू, कोसी में छोड़ा

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेस्टर रवि रंजन के नेतृत्व में टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। जांच के बाद उसे सुरक्षित कोसी नदी में छोड़ दिया गया। फॉरेस्टर ने बताया कि बरसात के दिनों में नदी-नालों का पानी बढ़ने से वन्यजीव रिहायशी इलाकों और खेतों तक पहुंच जाते हैं। 

 

यह मगरमच्छ भी बाढ़ के पानी के साथ खेत में आ गया होगा। अभी यह छोटा है, इसलिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी वन्यजीव दिखे तो खुद उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। तुरंत नजदीकी वन विभाग या थाना को सूचना दें। हमारी टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू कर देगी।

 

यह भी पढ़ें: 10 लाख के गहने चुरा ले गया चूहा, बिल में मिलीं हीरे की अंगूठियां और चेन

ग्रामीणों में चर्चा, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

मगरमच्छ मिलने की खबर के बाद पूरे गांव में चर्चा है। किसान अब खेतों में काम करने से पहले चारों तरफ देख रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी वन विभाग से गांव के आसपास गश्त बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोसी नदी पास में होने के कारण बरसात में अक्सर सांप और अन्य जीव जंतु गांव तक आ जाते हैं, लेकिन मगरमच्छ पहली बार खेत में देखा गया है। फिलहाल वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। टीम गांव के आसपास के पोखरों और निचले इलाकों में भी निगरानी कर रही है।


और पढ़ें