logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शक्ति प्रदर्शन करते 9 साल हो गए, अब कितना करूं', गृह प्रवेश पर बोले कुलदीप

हिसार के आदमपुर में बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई का गृह प्रवेश संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में उमड़ी हजारों की भीड़ को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

Hisar News

कुलदीप बिश्नोई के गृह प्रवेश में उमड़ा जनसैलाब। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर में बुधवार को बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई के गृह प्रवेश में हजारों की भीड़ जुटी। सुबह साढ़े छह बजे हवन आरंभ हुआ। इसके बाद विधिवत पूजा पाठ के साथ गृह प्रवेश हुआ। कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई अपनी पत्नी परी बिश्नोई के साथ घर में दाखिल हुए। आईएएस अधिकारी परी ने सिर पर कलश रखकर गृह प्रवेश किया। कार्यक्रम में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा समेत बड़ी संख्या में कुलदीप बिश्नोई के समर्थक पहुंचे।

 

गृह प्रवेश कार्यक्रम में 25 हजार लोगों के खाने का इंतजाम किया गया था। पहले खबर थी कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हालांकि कुलदीप बिश्नोई ने खुद ही स्पष्ट कर दिया कि सीएम का कोई कार्यक्रम नहीं था। इस पूरे कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया। जब मीडिया ने कुलदीप बिश्नोई ने पूछा तो उन्होंने कहा कि हमारे हर कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन बताया जाता है। बहुत जल्द प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली बन रही गैस चैंबर, हिमाचल में हर साल घटता जा रहा प्रदूषण, आंकड़ों से समझिए

 

कार्यक्रम आई भीड़ से कुलदीप बिश्नोई उत्साहित हैं। उन्होंने सभी लोगों का आभार जताया और कहा कि जनता के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। चौधरी भजनलाल जी द्वारा बनाए गए रिश्तों और उनके प्रति लोगों के अटूट प्रेम को देखकर मन भावुक हो गया है।

 

हमने तो घर बनाया था। आप ने इसे परिवार बना दिया। अपने प्यार से इस आंगन को आशीर्वाद का संसार बना दिया। आप सभी न केवल हमारे गृह प्रवेश समारोह की शोभा बढ़ाई, बल्कि अपने स्नेह से हमारे घर और दिलों को भर दिया। आपका यह प्यार और आशीर्वाद हमारे परिवार के जीवनभर की अनमोल धरोहर है। - कुलदीप बिश्नोई।

'पीला रंग हमारे लिए शुभ'

कार्यक्रम में पीले रंग की झंडियों और पगड़ियां दिखने पर जब मीडिया ने उनसे पूछा तो कुलदीप ने कहा, 'पीला रंग मेरे और मेरे परिवार के लिए शुभ है।' जब उनसे पूछा गया कि सीएम साहब को आना था, वे नहीं आए। जवाब में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री का कोई कार्यक्रम नहीं था। यह सब मीडिया हाइप था। सीएम के साथ हमारे बहुत अच्छे ताल्लुकात है। 

 

बहुत जल्द प्रदेश स्तरीय रैली

पत्रकारों ने जब कुलदीप बिश्नोई ने पूछा कि गृह प्रवेश एक तरह का शक्ति प्रदर्शन है। जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे हर कार्यक्रम को कुलदीप का शक्ति प्रदर्शन कहा जाता है। और कितना शक्ति प्रदर्शन करूं। 9 साल हो गए करते हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रदेश स्तरीय रैली बहुत जल्दी करूंगा। समय और तारीख बहुत जल्दी बताएंगे। 

 

यह भी पढ़ें: जब छोटी-छोटी बातों पर छिड़ी जंग, दुनिया के सबसे अजीबोगरीब युद्धों की कहानी

यह आप सबका घर है: कुलदीप बिश्नोई

कुलदीप बिश्नोई ने आगे कहा कि यह आप सभी का घर है। सभी के लिए इसके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी ने अपने जीवन में जो रिश्ते और अपनत्व कमाया था, आज गृह प्रवेश समारोह में उमड़े जनसैलाब को देखकर उनकी यादें फिर से ताजा हो गईं। लोगों का उनके प्रति अटूट प्रेम और सम्मान आज भी उसी तरह कायम है। यह देखकर मन भावुक हो उठा कि उनके द्वारा बनाए गए रिश्तों की डोर आज भी कितनी मजबूत है।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें