logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बैग में छिपाकर ला रहा था 47 सांप, मुंबई एयरपोर्ट पर ऐसे धराया युवक

कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट से एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके पास 47 सांप और 5 कछुए बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवक थाईलैंड से लौट रहा था।

mumbai airport

जब्त किए गए जहरीले सांप। (Photo Credit: X@mumbaicus3)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारियों ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अधिकारियों ने 47 दुर्लभ और जहरीले सांप जब्त किए हैं। उसे सांपों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 


एक जून को थाईलैंड से लौटे शख्स को कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि जब शख्स की जांच की गई तो उसके बैग से 47 जहरील सांप छिपे पाए गए। इसके बाद उसे वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन ऐक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, अधिकारियों ने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। कस्टम अधिकारियों ने एक तस्वीर जारी की है, जिसमें सांप छटपटाते हुए नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें-- चेहरा बदला, पॉलिसी नहीं! खालिस्तान समर्थकों के आगे झुका कनाडा?

क्या-क्या बरामद किया गया?

मुंबई कस्टम ने X पर इसकी जानकारी दी। कस्टम ने बताया कि थाईलैंड से लौटे युवक के पास से 44 इंडोनेशियाई विट वाइपर्स और 3 स्पाइडर टेल्ड वाइपर्स जब्त किए हैं। इनके अलावा उसके पास से 5 एशियाई लीफ टर्टल (कछुए) भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि उसने यह सांप कहां से लिए थे।

 

क्या है भारत में कानून?

भारत में जानवरों का आयात करना गैरकानूनी नहीं है। हालांकि, वाइल्ड प्रोटेक्शन कानून कुछ जानवरों की प्रजातियों के आयात पर प्रतिबंध लगाता है। इनमें दुर्लभ और विलुप्ति की कगार पर शामिल प्रजातियां हैं। किसी भी जंगली जानवर को आयात करने से पहले उसके लिए जरूरी परमिट और लाइसेंस लेना पड़ता है।

 

यह भी पढ़ें-- 4 एयरबेस, 30 से ज्यादा विमान गंवाए, अब यूक्रेन से कैसे बदला लेगा रूस?

एयरपोर्ट पर पकड़ाते रहते हैं ऐसे लोग

एयरपोर्ट पर अक्सर दुर्लभ जानवरों की तस्करी करने वालों को पकड़ा जाता रहा है। इसी साल जनवरी में दिल्ली एयरपोर्ट से एक कनाडाई नागरिक को अपने सामान में मगरमच्छ की खोपड़ी ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद फरवरी में मुंबई एयरपोर्ट से इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड के जंगलों में पाए वाले 5 सियामंग गिब्बन (बंदरों की एक प्रजाति) ले जा रहे यात्री को पकड़ा गया था।


इससे पहले, पिछले साल नवंबर में कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से लौट रहे दो यात्रियों को 12 विदेशी कछुए ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 2019 में चेन्नई एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने थाईलैंड से लौटे एक शख्स के पास से एक सींग वाला पिट वाइपर सांप, 5 इगुआना, 4 नीली जीभ वाले स्किंग, 3 मेंढक और 22 मिस्र के कछुए जब्त किए थे।

Related Topic:#Mumbai Airport

और पढ़ें