logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चक्रवात मुरासु: भारी बारिश से उफनती झील में पलटीं रेस्क्यू बोट, 10 जवान लापता

तेलंगाना में चक्रवात मुरासु के प्रभाव से हो रही भारी बारिश के बीच बेहद दुखद हादसा हुआ है। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो नाव पलटने से SDRF और फायर सर्विसेज के 10 जवान लापता हो गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तेलंगाना में चक्रवात मुरासु के प्रभाव से हो रही भारी बारिश के बीच खम्मम जिले में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है। बुधवार 4 नवंबर 2026 की शाम, साथुपल्ली मंडल में स्थित बेथुपल्ली झील में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो नावें पलट गईं, जिससे राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और फायर सर्विसेज के 10 से 11 जवान लापता हो गए हैं। ये जवान बाढ़ के पानी में फंसे मछुआरों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। 

 

इस घटना के बाद तेलंगाना के राजस्व मंत्री पंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि बचाव टीमों ने लापता SDRF जवानों के संभावित स्थान का पता लगा लिया है। उन्होंने कहा कि जवानों को सुरक्षित बचा लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: आबादी में नंबर 1 फिर भी जनसंख्या को लेकर किस डर में है सुप्रीम कोर्ट?

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने एक्स पर लिखा, 'तेलंगाना के खम्मम जिले के सथुपल्ली में बेथुपल्ली झील के बाढ़ के पानी में फंसे मछुआरों को बचाने के अभियान के दौरान SDRF जवानों के लापता होने की खबर से बहुत चिंतित हूं।'

बंदी संजय कुमार ने कहा, 'हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और सभी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है और टीमें लापता जवानों का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं।'

'मुरासु' चक्रवात के असर से भारी बारिश में फंसे जवान

यहां खम्मम जिले में 'मुरासु' चक्रवात के कारण भारी बारिश हो रही है। खम्मम जिले के कलेक्टर दिवाकर टी.एस. और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और लापता जवानों की तलाश के लिए टीमें तैनात कीं हैं।

 

राज्य के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि बचाव टीमों ने लापता SDRF जवानों के संभावित स्थान का पता लगा लिया है। उन्होंने कहा कि जवानों को सुरक्षित बचा लिया जाएगा। जवानों का खोज और बचाव अभियान जारी है। 

Related Topic:#Telangana News

और पढ़ें