logo

मूड

ट्रेंडिंग:

डिलीवरी बॉय ने घर के बाहर रखा सिलेंडर और अचानक लग गई आग, CCTV में कैद हुई घटना

बेंगलुरु में एक घर में सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ है।

सिलेंडर में लगी आग

सिलेंडर में लगी आग,Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान एक डिलीवरी बॉय घर में गैस सिलेंडर पहुंचाने आया था। वह जैसे ही सिलेंडर को घर के दरवाजे के पास रखने लगा, अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। डिलीवरी बॉय ने तुरंत पीछे हटकर अपनी जान बचाई। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

 

यह घटना बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके की बताई जा रही है। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि डिलीवरी बॉय सिलेंडर रखता है और कुछ ही समय में वह सिलेंडर आग पकड़ लेता है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि अचानक सिलेंडर में आग कैसे लग गई। 

 

यह भी पढ़ें: 'AAP बीजेपी की बी टीम है', संगरूर में भड़के मल्लिकार्जुन खरगे

कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक, घर की महिला ने कुछ देर पहले दरवाजे की चौखट साफ की थी और पूजा करने के बाद वहां एक दीया जला दिया था। इसी दौरान गैस सिलेंडर लेकर डिलीवरी कर्मचारी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सिलेंडर से हल्की गैस लीक हो रही थी। जैसे ही लीक हुई गैस दरवाजे पर जल रहे दीये की लौ के संपर्क में आई, अचानक आग भड़क उठी।

CCTV फुटेज में क्या दिखा?

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय सिलेंडर लेकर घर के दरवाजे पर पहुंचता है। जैसे ही वह सिलेंडर नीचे रखता है, अचानक आग की तेज लपटें उठने लगती हैं। खतरा देखकर वह तुरंत वहां से पीछे हट जाता है। उसकी फुर्ती की वजह से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में डिलीवरी कर्मचारी समेत किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही मल्लेश्वरम पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गैस रिसाव और जलते दीये की वजह से आग लगी थी। इस घटना ने एक बार फिर गैस सिलेंडर की डिलीवरी और इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।पुलिस ने आम लोगों और डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर संभालते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

Related Topic:#Bengaluru news

और पढ़ें