logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रेमी के लिए मिल्कशेक में जहर देकर पिता को मारा, तीन साल बाद उसी ने खोली पोल

महाराष्ट्र में 2023 में एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी और इसे एक प्राकृतिक मौत माना जा रहा था। तीन साल बाद पता चला है कि मृतक की बेटी ने उसके मिल्कशेक में जहर दिया था जिससे उनकी मौत हुई।

Accused Daughter

आर्या और आशीष, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र पुलिस ने 2023 के पुलिस अधिकारी जयंत बल्लावर मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया है। उनकी मौत के तीन साल बाद अब पुलिस ने उनकी ही बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में उनकी बेटी समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी बेटी पर आरोप है कि उन्होंने अपने पिला को मिल्कशेक में जहर मिलाकर दिया था। 

 

यह मामला 25 अप्रैल 2023 का है। उस दिन सुबह जयंत बल्लावर हर रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह घर से निकलने की तैयारी कर रहे थे तब उनकी बेटी आर्या ने उन्हें एक मिल्कशेक दिया। उन्होंने मिल्कशेक पिया और ड्यूटी पर निकल गए। 

 

यह भी पढ़ें: 'आप सेक्स के बारे में पूछ सकते हैं,' भरी महफिल में ये क्या बोल गए ट्रंप?

ड्यूटी पर हो गई मौत

जयंत बल्लावर मिल्कशेक पीने के बाद हर रोज की तरह ड्यूटी के लिए निकल गए लेकिन रास्ते में ही उनकी तबीयत खराब होने लगी। जयंत बल्लवार कलेक्ट्रेट प्रशासनिक भवन के पास ड्यूटी के दौरान गिर पड़े। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उस समय मौत का कारण केवल अचानक हुई बीमारी के रूप में दर्ज किया गया था और किसी भी तरह के क्राइम का कोई शक पुलिस को नहीं था। 

तीन साल बाद खुलासा

इस केस की फाइल भी बंद कर दी गई थ लेकिन अब तीन साल बाद पुलिस इसे सोची समझी साजिश बता रही है और उनकी बेटी आर्या के साथ-साथ तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जयंत उनकी बेटी आर्या की आशीष के साथ शादी के खिलाफ थे।  पुलिस के अनुसार, इस जोड़े ने इस रुकावट को हटाने का फैसला किया। आर्या ने अपने चचेरे भाई चैतन्य गेदम से संपर्क किया। इसके बाद उसे जहर लाने के लिए 5 हजार रुपये दिए गए। एक अन्य व्यक्ति को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है जिसने यह जहर दिया। 

कैसे हुआ खुलासा?

इस मामले में सब कुछ सामान्य लग रहा था। पिता की मौत के बाद आर्या को उनकी जगह नौकरी मिल गई और वह सिपाही बन गई। हालांकि, मामला तब पलटा जब आर्या के प्रेमी आशीष शेडमाडे ने पुलिस को जानकारी दी। उसने जयंत के मर्डर के सबूत पुलिस को दिए। इसके बाद रामनगर पुलिस ने जांच की। जांच के बाद आर्या, आशीष, चैतन्य उर्फ ​​मोंटी गेदम और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

पुलिस के अनुसार, आर्या और आशीष में झगड़े के बाद इस मर्डर केस का खुलासा हुआ। आशीष ने पुलिस से संपर्क कर पूरी साजिश का खुलासा किया। अब पुलिस नए सिरे से इस मामले की जांच कर रही है और जिन गवाहों के बयान लिए थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच कर रही है। 

 

यह भी पढ़ें: 'MLC बनने के लिए मेरे पैरों पर पड़ा रहता था', गिरिराज सिंह पर बोले कीर्ति आजाद

रिश्ते के खिलाफ थे पिता

बताया जा रहा है कि जयंत आर्या और आशीष के रिश्ते के खिलाफ थे। वह दोनों 2022 से रिश्ते में थे और जब 2023 में उनके पिता को इस बारे में जानकारी मिली तो परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस का आरोप है कि आर्या अपने पिता को अपनी शादी में बाधा मानती थी और आशीष और अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें खत्म करने की साजिश रची। 

Related Topic:#Maharashtra News

और पढ़ें