logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'MLC बनने के लिए मेरे पैरों पर पड़ा रहता था', गिरिराज सिंह पर बोले कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद, तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के मुखर आलोचक हैं। अब उन्होंने गिरिराज सिंह पर निशाना साधा है।

Kirti Azad vs Giriraj Singh

कीर्ति आजाद बनाम गिरिराज सिंह। Photo Crdit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

किसी जमाने में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे कीर्ति आजाद, इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल बैठ हैं। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा है कि गिरिराज सिंह, उनके घर आकर गिड़गिड़ाते थे कि वह उन्हें विधान परिषद सदस्य बना दें। उन्होंने दावा किया कि मटन खिलाने के लिए भी गिरिराज सिंह, उनके घर अर्जी लेकर आते थे।

कीर्ति आजाद ने दावा किया कि जब वह भारतीय जनता पार्टी में थे, तब गिरिराज सिंह, विधान परिषद सदस्य बनने के लिए उनके घर आकर, उनके पैरों में पड़कर प्रार्थना करते थे कि वह उन्हें विधान परिषद सदस्य बना दें, कुर्ता सिलवा दें, मटन खिला दें। उन्होंने इशारा किया कि जिस ओहदे पर गिरिराज सिंह हैं, यह उनके एहसानों की देन है। 

यह भी पढ़ें: मंदिर क्यों गई थी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी? BCCI ने कीर्ति आजाद को दिया जवाब

'खुद को गिरिराज से बड़ा नेता बता गए कीर्ति आजाद'

कीर्ति आजाद ने लल्लनटॉप को दिए गए एक इंटरव्यू में दावा किया कि वह उनके कपड़े भी सिलवाया करते थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और शत्रुघ्न सिन्हा के दौर वाली भारतीय जनता पार्टी का जिक्र किया और दावा किया कि जब वह 1993 में बीजेपी में थे तब सिर्फ 6 लोग थे, जो बीजेपी के स्टार प्रचारक थे। उन्होंने कहा कि इनमें एक नाम उनका भी शामिल था। 

'मेरे घर मटन खाने आते थे गिरिराज सिंह'

कीर्ति आजाद दावा किया, 'एक चंगेजी मटन मिलता था, वह गिरिराज सिंह को बहुत पसंद था। बाबा, बाबा मटन खाएंगे, आप यहां, मैं कहता था कि ठीक है, मटन खाओ यार, क्या बात है।'  


जब पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि क्या आपको अफसोस है आप वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री पर ऐसा बोल रहे हैं, जवाब में कीर्ति आजाद ने कहा, 'जब लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलते हैं, तब लोग खड़े होकर विरोध करना शुरू कर देते हैं। मेरे नेता के बारे में लोग बोलेंगे, मैं चुप रहूंगा। मैं भी जवाब दूंगा।'

यह भी पढ़ें: 'नीतीश ने कुछ गलत नहीं किया, भारत इस्लामिक देश है क्या?' बचाव में उतरे गिरिराज

'मेरे पैर पर पड़ा रहते थे गिरिराज सिंह'

जब उनसे पूछा गया कि गिरिराज जी को जानते हैं आप? कीर्ति आजाद ने जवाब दिया, 'कौन है वह? वही, जो मेरे घर पर आकर, मेरे पैर पर पड़ा रहता था। कहता था MLC बनाई द बाबा, MLC बनाई द बाबा।'

गिरिराज सिंह और कीर्ति आजाद का झगड़ा क्या है?

कीर्ति आजाद ने जब दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के तत्कालीन कद्दावर नेता अरुण जेटली के खिलाफ मोर्चा खोला था, तब गिरिराज सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने कीर्ति आजाद की आलोचना की थी। यहीं से कीर्ति आजाद और बीजेपी के कट्टर समर्थक खेमे के बीच दूरियां बढ़ने लगीं थीं।

संसद में कई बार दोनों नेता एक-दूसरे से टकराए हैं। मार्च 2011 में भी कीर्ति आजाद ने गिरिराज सिंह को फटकार लगाते हुए कहा था कि गिरिराज सिंह को बात करने की तमीज नहीं है, सीनियर नेताओं से कैसे पेश आते हैं, यह उन्हें पता नहीं है। उन्होंने कहा था, 'यह एमएलसी बनन के लिए मेरे घर में बैठा करते थे। इनको बता करने की तमीज नहीं है। इन्‍हें यह नहीं पता कि अपनों से बड़ों से कैसे बात की जाती है। इन्‍हें सदन में बात करने की तमीज नहीं है। मैं आप-आप कर रहा हूं और वे तुम-तुम कर के बोल रहे हैं। भगवान भी इनका कुछ नहीं कर सकते हैं।'

Related Topic:#Giriraj Singh

और पढ़ें