logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में सनसनीखेज वारदात, हत्या के आरोप में फरार ASI का बोरे में मिला शव

बिहार के मधुबनी जिले में हत्या के आरोप में फरार चल रहे ASI चंद्रमोहन सिंह का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Madhubani ASI Dead Body Found

मधुबनी में फरार ASI का मिला शव।(Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के मधुबनी जिले में हत्या के आरोप में फरार चल रहे पुलिस के ASI चंद्रमोहन सिंह का शव मिला है। उनका शव बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में धान के खेत के पास झाड़ियों में मिला। शव एक बोरे में बंद था। स्थानीय किसानों ने खेत के पास से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बोरा खोलने पर उसमें ASI का शव मिला।

 

पुलिस को शव के पास से सर्विस रिवॉल्वर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लैपटॉप और कुछ अन्य सामान मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अनुसार, शव कई दिन पुराना है।

हत्या के मामले में फरार थे ASI

चंद्रमोहन सिंह पर अशोक यादव की हत्या का आरोप था। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को फायरिंग में अशोक यादव नाम के युवक की की मौत हुई थी। इस मामले में ASI को आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में कई जगह छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन उनका पता नहीं चला था।

 

यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, सास-बहू और पोते की मौत, पोती की हालत गंभीर

 

ASI का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को हटाकर जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ASI की हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की। उनके पास मिली सर्विस रिवॉल्वर की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाएगी कि उससे गोली चली थी या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

ASI की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन मधुबनी पहुंचे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


और पढ़ें