logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भोपाल: स्कूल हॉस्टल के खाने में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चे अस्पताल में भर्ती

भोपाल के एक स्कूल के बॉयज हॉस्टल में खाने में मरी हुई छिपकली मिली। खाने के बाद 13 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक स्कूल के खाने में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर की रात को मुगालिया छाप-नीलबड़ इलाके के श्रमोदय स्कूल के बॉयज हॉस्टल में खाने परोसा जा रहा था। इसी दौरान आलू की सब्जी की एक थाली में मरी हुई छिपकली तैरती हुई दिखाई दी। इसे देखते ही मेस में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद तुरंत खाना बांटने का काम रोकना पड़ा।

 

खाना खाने के कुछ ही देर बाद करीब 13 बच्चों को अचानक उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। स्थिति को बिगड़ता देख रात करीब 10:30 बजे सभी बीमार बच्चों को तुरंत इलाज के लिए जेपी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

 

यह भी पढ़ें: UP STF के दरोगा ने रिश्वत में मांगी 2 गाय, जर्मन शेफर्ड कुत्ता और पैसे

क्या था पूरा मामला?

स्कूल के हॉस्टल में बच्चों को रोज रात 8 बजे से खाना बांटने का काम शुरू किया जाता है। खाना पहले गर्ल्स हॉस्टल की मेस में तैयार होता है। इसके बाद वहीं से आधा खाना बॉयज हॉस्टल भेजा जाता है। ऐसा बताया गया कि खाना परोसे जाने के बीच किसी बच्चे की थाली में सब्जी में छिपकली तैरती हुई मिली। इसके बाद मेस में अफरा-तफरी मच गया। खाना खाने के बाद 13 बच्चे बीमार हो गए हैं। 

 

छिपकली मिलने की खबर फैलते ही पहले से परोसा जा रहा खाना रोक दिया गया। इसके बाद रात 11 बजे फिर से बच्चों के लिए खाना बनवाया गया और परोसा गया। आपको बता दे कि बीमार बच्चों में छठी से नौवीं क्लास तक के बच्चे शामिल हैं। इस हॉस्टल में छठी से 12वीं तक के कुल 1,120 बच्चे रहते हैं। इनमें 560 लड़के और 560 लड़कियां शामिल हैं।

स्कूल से मिली जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्कूल प्रशासन हरकत में आया। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। स्कूल की प्रिंसिपल रत्ना दुबे ने बताया कि मेस संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। जांच में लापरवाही साबित होने पर उसका ठेका खत्म किया जाएगा। प्रिंसिपल के मुताबिक, खाना बनाते वक्त मेस में लाइट चली गई थी। इस वजह से खाने में छिपकली गिर गई और किसी को पता नहीं चला। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। सभी बच्चों की हालत स्थिर है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए मारपीट, 48 साल के व्यक्ति की मौत; पूर्व IAS पर केस

पुलिस की जांच जारी

रातीबड़ टीआई रासबिहारी शर्मा ने बताया कि अस्पताल से बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। 

Related Topic:#Madhya Pradesh

और पढ़ें