logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अबकी बार अभूतपूर्व हमला करेंगे', राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पड़ोसी ने कोई हरकत की तो अबकी निर्णायक जवाब मिलेगा।

news image

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। (Photo Credit: X/@rajnathsingh)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 'सैनिक सम्मान सम्मेलन' को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर सैनिकों की अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते पाकिस्तान ने कोई हरकत करने की कोशिश की तो इस बार उसे निर्णायक और अभूतपूर्व हमले का सामना करना पड़ेगा।

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती दी है। हमने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार के एटीट्यूड और एक्शन के तरीके को बदला है। यह बदलाव पूरी दुनिया को हाल ही में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान देखने को मिला है। पहलाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों ने जिस तरह धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया, उसने पूरे देश को ही झकझोर डाला था। वह हमला सिर्फ हमारे लोगों पर नहीं था। वह भारत के सामाजिक एकता और सामाजिक ताने-बाने पर बहुत बड़ा हमला था।'  

 

यह भी पढ़ें: रिचार्ज से रिकॉल तक, सियासत के बिना कैसे जनहित के मुद्दे उठा रहे राघव चड्ढा?

अबकी बार अभूतपूर्व एक्शन होगा: राजनाथ सिंह

राजनाथ ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि अगर किसी प्रकार की नापाक हरकत पाकिस्तान की तरफ से हुई तो हमारे सैनिक उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे, जिसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे। इस बार जो होगा, वह हमारी आर्मी द्वारा अभूतपूर्व कार्रवाई होगी। उन्होंने आगे कहा, 'आज कल जो हालात हैं, उसमें हमारा पड़ोसी कोई मिसएडवेंचर कर सकता है। अगर उसने ऐसा किया तो भारत का एक्शन निर्णायक और अनप्रेसिडेंटेड होगा।'

'यूपीए शासन में आए दिन होते थे ब्लास्ट'

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, 'पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने बड़ी और कड़ी कार्रवाई की। पाकिस्तान में मौजूद आतंकी अड्डों और उससे जुड़े अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर दिया था। यदि यहां मैं सिर्फ आतंकवाद की बात करें तो आप याद कीजिए जब कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए शासन था, तब कैसे हालात थे। आए दिन देश के किसी न किसी हिस्से में या तो आतंकी घटना होती थी या शहर में बम ब्लास्ट की खबरें आती थीं। उस समय सरकार का रिस्पॉन्स क्या होता था? मोटे-मोटे डोजियर सौंपे जाते थे। जिन पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता था।' 

हमने आतंकवाद के खिलाफ जबरदस्त प्रहार किया

राजनाथ सिंह ने दावा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार आई है। आतंकवादी घटनाओं पर न केवल लगाम लगी है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमने निर्णायक कार्रवाई की है। चाहे उरी अटैक के बाद सर्जिकल स्ट्राइक हो, पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक या फिर पहलगाम घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर हो। हमने आतंकवाद के खिलाफ जबरदस्त प्रहार किया है। उसमें हमें कामयाबी भी हासिल हुई है।

22 मिनट में घुटनों पर आया पाकिस्तान

आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखता है। वह इसके खिलाफ सरहद के इस पार और जरूरत पड़ी तो सरहद के उस पर वह अपनी कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेगा। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय सैनिकों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को सिर्फ 22 मिनट में ही घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया था। भारत के सैन्य इतिहास में आतंकवाद के खिलाफ यह भारत का सबसे बड़ा ऑपरेशन था। यह ऑपरेशन अभी बंद नहीं हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: 'मुर्गा-मसाला और दूध में मिलावट', राघव ने संसद में 'जहर' के खिलाफ खोला मोर्चा

गैस-तेल की कोई कमी नहीं: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कुछ लोग कई तरह के झूठ फैलाकर पैनिक फैलाना चाहते हैं। देश में पेट्रोल-डीजल और कुकिंग गैस की कोई कमी नहीं है। भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारी नेवी होर्मुज की खाड़ी से भारतीय टैंकरों को सुरक्षित तरीके से निकाल रही है।

'सैनिकों की आंखों में धूल झोंकती रही कांग्रेस'

राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के सैनिकों की आंखों पर धूल झोंकने का काम किया है। चार दशकों तक कांग्रेस ने 'वन रैंक वन पेंशन' के नाम पर पूर्व सैनिकों के साथ विश्वासघात करती रही है। सिर्फ 500 करोड़ रुपये का बजट रखकर कांग्रेस कहती थी कि वह 'वन रैंक वन पेंशन' को लागू करेंगे, जबकि इसके लिए हजारों करोड़ रुपये चाहिए थे। हमने 2013 में सरकार बनने के पहले ही कहा था कि सरकार आने पर 'वन रैंक वन पेंशन' को लागू करेंगे। बीजेपी सरकार ने न सिर्फ 'वन रैंक वन पेंशन' को लागू किया, बल्कि एरियर भी दिया। हम जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता है।'

 


और पढ़ें