logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पिकअप से 2 कांवड़ियों को रौंदा, सबूत मिटाने को गंगनहर में फेंका शव, 2 गिरफ्तार

देहरादून के रायवाला में एक पिकअप चालक ने 2 कांवड़ियों को टक्कर मारी बाद में शव को गंगनहर में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Dehradun Hit and Run

गिरफ्तार आरोपी, Photo Credit - Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देहरादून पुलिस ने रायवाला क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए हिट एंड रन मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, रायवाला में एक पिकअप चलाने वाले ने 2 कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इसमें एक की मौत मौके पर हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोप है कि हादसे के बाद एक कांवड़िए का शव पिकअप के नीचे फंस गया और कई किलोमीटर तक घिसटता रहा। बाद में आरोपी ने शव को रुड़की गंगनहर में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। 

 

यह मामला तब सामने आया, जब 29 जुलाई को हरियाणा के झज्जर में रहने वाले दीपक राठी ने अपने पिता प्रदीप राठी की गुमशुदगी की रिपोर्ट रायवाला थाने में दर्ज कराई। पुलिस की जांच में पता चला है कि प्रदीप राठी कांवड़ यात्रा के लिए ऋषिकेश आए थे और 26 जुलाई की सुबह रायवाला इलाके के सीसीटीवी कैमरे में आखिरी बार दिखाई दिए थे।  

 

यह भी पढ़ें: डेहरी नगर परिषद के EO की हत्या, नहर मार्ग पर फिल्मी अंदाज में रोकी कार

क्या है पूरा मामला? 

29 जुलाई को दीपक राठी ने पिता प्रदीप राठी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। प्रदीप राठी कांवड़ यात्रा के लिए ऋषिकेश आए थे और 26 जुलाई की सुबह थाना रायवाला के सीसीटीवी कैमरे में आखिरी बार नजर आए। जांच के दौरान पुलिस ने उसी दिन सुबह करीब 5:30 बजे वन डिपो के पास हुए सड़क हादसे की कड़ियों को जोड़ा। इस हादसे में 2 कांवड़िए एक अनजान पिकअप की टक्कर का शिकार हुए थे। इसमें राजस्थान के रहने वाले सत्यनारायण की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। जब हादसे का सीसीटीवी फुटेज प्रदीप राठी के परिजनों को दिखाई गई, तो उन्होंने पहचान कर ली।

गिरफ्तार आरोपी ने क्या बताया? 

पूछताछ में आरोपी पिकअप चालक ने बताया कि गाड़ी चलाते समय उसे झपकी आ गई थी, इससे 2 कांवड़िए उसकी गाड़ी की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति सड़क पर गिर गया, जबकि दूसरा वाहन में फंसकर कुछ दूर तक घसीटता चला गया। आरोपी उसे इलाज के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद घबराकर उसने अपने मौसेरे भाई को बुलाया। दोनों ने मिलकर शव को प्लास्टिक की तिरपाल में लपेटा और रुड़की के पास आसफनगर झाल के आगे गंगनहर में फेंक दिया। 

 

यह भी पढ़ें: 'चलो हम दर्शन कराते हैं', विश्वनाथ मंदिर के नाम पर ठगी, फर्जी पुजारी गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पिकअप, शव को लपेटने में इस्तेमाल की गई पीली तिरपाल और मैट भी बरामद कर ली है। इसके अलावा, प्रदीप राठी के शव की तलाश के लिए पुलिस और अन्य टीमें गंगनहर क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है। 

Related Topic:#Dehradun

और पढ़ें