logo

मूड

ट्रेंडिंग:

डेहरी नगर परिषद के EO की हत्या, नहर मार्ग पर फिल्मी अंदाज में रोकी कार

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Dehri dalmianagar Municipal Council EO

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- Google Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संजय सिंह, पटना। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की शनिवार देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में पटना कैनाल नहर मार्ग पर स्थित धनौती पुल के आगे सुनसान इलाके में अज्ञात बदमाशों ने उनकी स्कॉर्पियो को ओवरटेक कर जबरन रुकवाया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा, एएसपी सुशील कुमार समेत जिले के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या और सड़क हादसा दोनों एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट होगी।

 

डेहरी से पटना जा रहे थे, घात लगाकर किया हमला

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय विमल कुमार अपनी निजी स्कॉर्पियो से डेहरी से पटना जा रहे थे। उनके साथ ड्राइवर भी था। रात करीब 12:30 बजे बारुण थाना क्षेत्र के धनौती पुल पार करते ही पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर आगे लगा दिया। सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने पहले ड्राइवर को काबू किया ताकि कोई विरोध न हो सके। इसके बाद उन्होंने विमल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की।

 

यह भी पढ़ें: मंत्री के सामने ही फोन पर मांगी 50 हजार की घूस, मिनटों में नौकरी चली गई

 

हमलावर वारदात को अंजाम देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अधिकारी  को आनन-फानन में जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

शरीर पर मिले गहरे जख्म, गोली चलने की पुष्टि नहीं

 

घटना के बाद शुरुआती दौर में गोली मारने की चर्चा थी, लेकिन सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि शरीर पर धारदार हथियार और गंभीर मारपीट के निशान हैं। सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने कहा कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताई जा सकेगी।बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस हत्या और सड़क दुर्घटना दोनों पहलुओं पर काम कर रही है।

 

बड़े अधिकारी मौके पर, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

 

घटना की खबर मिलते ही औरंगाबाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा, एएसपी सुशील कुमार और रोहतास के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पूरी रात धनौती पुल के आसपास सघन जांच चली।फॉरेंसिक टीम ने गाड़ी और आसपास के इलाके से खून, टूटे शीशे और अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए। डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया ताकि हमलावरों के भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। एसपी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। सभी पहलुओं पर जांच हो रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।"

 

यह भी पढ़ें: 'कोई और जिम्मेदार नहीं', पत्नी और बेटी के साथ शख्स ने दी जान

 

परिवार में कोहराम, शेरघाटी के रहने वाले थे विमल

 

मृतक विमल कुमार मूल रूप से गया जिले के शेरघाटी के निवासी थे। उनका परिवार पटना में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी, बेटी और छोटा बेटा बदहवास हालत में सासाराम पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद में विमल पिछले डेढ़ साल से ईओ के पद पर कार्यरत थे। सहयोगी और कर्मचारियों ने बताया कि वे ईमानदार और मेहनती अधिकारी थे। उनकी हत्या की खबर से नगर परिषद और पूरे डेहरी में शोक की लहर है।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें