logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नकल करते पकड़ा तो दरोगा पिता को बुला करवाई गुंडई, देहरादून में SI सस्पेंड

देहरादून के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया तो वह अपने सब-इंस्पेक्टर पिता को बुला लाया। दरोगा ने कॉलेज पहुंचकर स्टाफ के साथ मारपीट की।

dehradun collage

स्टाफ से मारपीट करता दरोगा। Photo Credit- Social Media

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौजूद सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक सब-इंस्पेक्टर ने भारी हंगामा काट दिया। दरोगा अपने चार साथियों के साथ में जबरन पॉलिटेक्निक कॉलेज के एग्जामिनेशन कंट्रोल ऑफिस में घुस गया। उसने अपने साथियों के साथ में ऑफिस में तोड़फोड़ की और स्टाफ के साथ मारपीट की। साथ ही उसने कर्मचारियों और शिक्षकों को धमकाया भी। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।

 

दरअसल, 4 जून को सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के एग्जाम चल रहे थे। दरोगा का बेटा भी इसी एग्जाम में परीक्षा दे रहा था। परीक्षा देते समय दरोगा का बेटा नकल कर रहा था, इतने में एक शिक्षक ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

यह भी पढ़ें: 1.7 लाख का इनामी कांट्रैक्ट किलर ढेर, अयोध्या में STF ने किया बड़ा शिकार

कॉलेज ने क्या बताया?

फैकल्टी मेंबर्स के मुताबिक, सिविल इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र कबीर कंडवाल को 4 जून को दूसरे छात्रों से बात करने की कोशिश करने पर निरीक्षकों ने उसे डांटा था। बाद में उसे लिखित में सफाई देने को कहा गया। 

शिक्षकों को बुरे नतीजे भुगतने की धमकी

इस घटना के एक दिन बाद 5 जून को, कबीर अपने दरोगा पिता महेश कंडवाल और उसके साथियों के साथ परिसर में आया और एग्जाम कंट्रोल रूम में घुस गया। कॉलेज प्रिंसिपल अविनाश जैन ने कहा, 'स्टाफ के साथ मारपीट और ऑफिस में तोड़फोड़ की गई और शिक्षकों को बुरे नतीजे भुगतने की धमकी दी गई। इस झगड़े में चार फैकल्टी मेंबर्स को चोटें आईं।'

 

यह भी पढ़ें: गुस्से में अंधा हुआ बड़ा भाई, मामूली विवाद में सिलेंडर पटककर ले ली छोटे की जान

एसएसपी ने दरोगा पर कार्रवाई की

उन्होंने बताया कि हम विभाग को घटना की पूरी जानकारी देंगे और छात्र के खिलाफ डिसिप्लिनरी कार्रवाई करने के लिए सिफारिश करेंगे। मामला सामने आने के बाद देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुई घटना के बाद दरोगा महेश कंडवाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एसएसपी ने इस आचरण को पद की गरिमा के पूरी तरह खिलाफ मानते हुए कंडवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन और दरोगा, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Related Topic:#Uttarakhand News

और पढ़ें