उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के बाहरी इलाके में रविवार की रात को यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स यानी STF ने एक बड़ी मुठभेड़ में भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू नाम के खतरनाक कांट्रैक्ट किलर को मार गिराया। मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला यह अपराधी पिछले काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर भाग रहा था और इस पर कुल 1.7 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके खिलाफ पहले से ही 40 से भी ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनकी वजह से पुलिस इसकी लगातार तलाश कर रही थी।
मारा गया अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू 38 साल का था और वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला था। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में एक बहुत ही शातिर और पेशेवर अपराधी के रूप में जाना जाता था। कांट्रैक्ट किलिंग, डकैती डालने और लूटपाट करने जैसी वारदातों को अंजाम देता था। लगातार अपराध करने की वजह से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर तूफान, इंडिगो की सीढ़ी कई विमानों से टकराई
बिछाया गया जाल
बबलू पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और दूसरे गैंगस्टर्स के संपर्क में था। रविवार की रात को यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट को जानकारी मिली कि बबलू अयोध्या के रास्ते से गुजरने वाला है। इस जानकारी पर एसटीएफ की टीम ने अयोध्या के बाहरी इलाके में उसे पकड़ने खुद के सुरक्षा के लिए घेराबंदी की। जब एसटीएफ की टीम ने उसे रुकने और सरेंडर करने के लिए कहा तो बबलू ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने भी में जवाबी फायरिंग की। इस गोलीबारी में बबलू को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: नकली बीवी संग बैंक पहुंचा पति, असली पत्नी के 20 लाख के गहने उड़ा लिए
अस्पताल में मौत
मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम घायल बबलू को तुरंत अयोध्या मेडिकल कॉलेज लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। इस मामले पर उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि भानु प्रताप उर्फ बबलू एक शातिर अपराधी था। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन से क्षेत्र में सक्रिय संगठित अपराध के नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी।