logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नकली बीवी संग बैंक पहुंचा पति, असली पत्नी के 20 लाख के गहने उड़ा लिए

देहरादून में पति ने अपनी पत्नी को निकाल दिया और उसकी जगह दूसरी महिला को बैंक ले गया। वहां नकली पत्नी से फर्जी साइन करवा कर उसने लॉकर से 20 लाख के गहने गायब कर दिए।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

उत्तराखंड के देहरादून जिले के गढ़ी कैंट इलाके में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी ने बैंक मैनेजर के साथ मिलकर एक साजिश रची। वह बैंक में अपनी पत्नी की जगह एक दूसरी अनजान महिला को लेकर गया। उस नकली पत्नी से जाली दस्तखत करवाकर उसने बैंक में गिरवी रखे लगभग 20 लाख रुपये के सोने के गहने निकाल लिए। असली पत्नी को इस बात का पता तब चला जब उसके मोबाइल पर बैंक का मैसेज आया।  

 

यह मामला लखनऊ की रहने वाली खुशबू देवी का है। उसकी शादी 2009 में देहरादून के बल्लूपुर के रहने वाले प्रवीन कुमार के साथ हुई थी। शादी के कई साल तक सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। लगभग छह महीने पहले पति प्रवीन कुमार ने खुशबू देवी के साथ बुरी तरह मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद खुशबू लखनऊ में अपने मायके लौट आईं। उन्होंने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया था।

 

यह भी पढ़ें: जयपुर में 24 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट, हाई अलर्ट, ऐसा क्या होने जा रहा है?

गोल्ड लोन के गहनों की धोखाधड़ी

खुशबू देवी के नाम पर देहरादून की 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओएनजीसी तेल भवन शाखा' से एक गोल्ड लोन लिया गया था। इन गहनों की मौजूदा कीमत करीब 20 लाख रुपये थी। इस गोल्ड लोन की जो किस्तें थीं वे भी हर महीने खुशबू देवी के ही बैंक खाते से कटती थीं।  

 

खुशबू देवी को इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं थी। जब 9 फरवरी को अचानक उनके मोबाइल फोन पर बैंक की तरफ से एक मैसेज आया। मैसेज में गोल्ड लोन के बंद होने और आभूषण सौंपे जाने की बात लिखी थी। खुशबू तुरंत लखनऊ से वापस देहरादून आईं और उन्होंने बैंक अधिकारियों से पूछताछ की। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने माना कि गहने लेते समय जो महिला प्रवीन के साथ आई थी वह कोई और थी और प्रवीन ने उसे अपनी पत्नी बताया था।

 

यह भी पढ़ें: Z+ सिक्योरिटी नहीं तो क्या, लाठी लेकर लालू आवास की हिफाजत कर रहे RJD कार्यकर्ता

पुलिस की जांच

देहरादून के पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी को खुशबू देवी ने एक लिखित शिकायत दी। पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पति प्रवीन कुमार, बैंक मैनेजर और उस अनजान नकली पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

Related Topic:#State News#Bank

और पढ़ें