logo

मूड

ट्रेंडिंग:

6 साल में 543 लोग जलकर मरे, दिल्ली में 'आग' का मतलब मौत, समझिए कैसे

दिल्ली में बीते 6 साल में आग से जुड़ी घटनाओं में 500 से ज्यादा मौतें हुईं हैं, फिर भी आग से सुरक्षा के नाम पर संसाधनों की भारी किल्लत है।

Delhi Fire accident

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी आग। Photo Credit: PTI

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद एक बार फिर यह साफ हुआ है कि दिल्ली में आग लगने का मतलब मौत है। ज्यादातर इमारतें ऐसी हैं, जहां आग से सुरक्षा के इंतजाम या तो नाकाफी हैं या न के बराबर हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि आग से संबंधित दुर्घटनाओं में 543 लोगों की जान गई है।

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक संकरी गली में बने 'फ्लोरिश स्टे' बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में बुधवार को भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर विदेशी नागरिक थे, जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गए थे। हाल में विवेक विहार और पालम क्षेत्रों में हुई आग की घटनाओं में भी 9-9 लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली अग्निकांड: B&B मालिक निकला पुराना आरोपी, फर्जी दस्तावेजों का करता था काम

6 महीने में ही हो गई 65 मौतें 

दिल्ली सरकार के आंकड़े बताते हैं, साल 2019 से मार्च 2026 तक आग से संबंधित दुर्घटनाओं में कुल 543 लोगों की मौत हुई है। साल 2026 के लगभग पहले 6 महीनों में ही आग की घटनाओं में 65 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। पिछले कुछ साल में दिल्ली फायर सर्विस को मिलने वाली सूचनाओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

साल-दर-साल होते जा रहे हैं हादसे

CDFC के आंकड़े बताते हैं कि साल 2025-26 में आग की घटनाओं में 84 लोगों, 2024-25 में 90 लोगों और 2023-24 में 77 लोगों की जान गई। वहीं, 2020-21 में 41 और 2021-22 में 55 मौतें दर्ज की गई थीं। हालांकि, 2022-23 में यह संख्या फिर बढ़कर 95 हो गई थी।

यह भी पढ़ें: उपहार अग्निकांड के 29 साल बाद भी नहीं सुधरी दिल्ली, ये 5 बड़ी लापरवाहियां जारी

न उपहार से सीखे, न ही अनाज मंडी कांड से 

आग से होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या 2019-20 में दर्ज की गई थी। उसी वर्ष अनाज मंडी अग्निकांड हुआ था, जिसमें 44 लोगों की मौत हुई थी। यह 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड में हुई 59 मौतों के बाद दिल्ली की सबसे भीषण आग की घटनाओं में से एक थी।

डराते हैं CDFC के आंकड़े 

आंकड़ों के अनुसार, 2019 से 2025 के बीच आग से संबंधित घटनाओं में कुल 4,403 लोग घायल हुए। आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि आग से जुड़ी आपात स्थितियों के संबंध में दिल्ली अग्निशमन सेवा को प्राप्त होने वाली सूचनाओं की संख्या लगातार बढ़ी है। यह संख्या 2019-20 में 17,231 थी, जो बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में 20,379 हो गई। 


और पढ़ें