भारतीय जनता पार्टी ने प्रवेश वाही को दिल्ली मेयर चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने एलान किया है कि चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। प्रवेश वाही रोहिणी के ई ब्लॉक से पार्षद हैं।
अब ऐसा हो सकता है कि प्रवेश वाही को निर्विरोध दिल्ली का मेयर चुन लिया जाए। प्रवेश वाही, अभी दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता हैं। उनका नाम तब सामने आया है, जब आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव में अपने प्रत्याशियों के न उतारने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: तरुण के हत्यारोपी का घर गिराने पहुंची MCD, हाईकोर्ट ने रोक लगा दी; क्या होगा?
BJP के पास बहुमत, AAP आंकड़े से दूर
नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के पास बहुमत है, आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या कम है। बीजेपी के लिए आने वाले मेयर चुनाव में यह एक आसान जीत होने वाली है।
बीजेपी ने मेयर चुनाव के संदर्भ में कुछ अहम नामों का एलान किया है। जय भगवान यादव, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य होंगे, वही सदन के नेता होंगे। मनीष चड्ढा भी स्टैंडिग कमेटी के सदस्य होंगे।
अभी क्या समीकरण हैं?
दिल्ली नगर निगम में सदन की कुल 250 सीटों में से BJP के पास 123 पार्षद हैं। AAP के पास 100 पार्षद हैं। AAP से अलग होकर बनी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 पार्षद शामिल हैं। कांग्रेस के पास 9 पार्षद हैं, फॉरवर्ड ब्लॉक का एक सदस्य है। एक निर्दलीय पार्षद भी शामिल हैं, एक सीट खाली है।
यह भी पढ़ें: तरुण के हत्यारोपी का घर गिराने पहुंची MCD, हाईकोर्ट ने रोक लगा दी; क्या होगा?
कैसे होती है नगर निगम चुनावों में वोटिंग?
मेयर और डिप्टी मेयर के चुनावों में, पार्षदों के साथ-साथ सांसद और विधायक भी वोटर के तौर पर शामिल होते हैं। मौजूदा समीकरण में BJP के पास 141 वोट हैं। 123 पार्षद, 7 लोकसभा सांसद और विधायक शामिल हैं। AAP के पास 106 वोट हैं। 100 पार्षद, 3 राज्यसभा सांसद और 3 विधायक। चुनाव में बहुमत, बीजेपी के पक्ष में है।