logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जौहर यूनिवर्सिटी में टला ध्वस्तीकरण, छात्रों ने स्थगित किया प्रदर्शन

जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्त करने के रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश पर कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।

Mohammad Ali Jauhar University Demolition

जौहर यूनिवर्सिटी प्रदर्शन स्थगित।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्त करने के रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश पर कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। रोक लगने के बाद करीब 12 दिनों से जारी छात्रों का विरोध-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया। यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों का विरोध-प्रदर्शन फिलहाल ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक के कारण रोक दिया गया है।

 

यूनिवर्सिटी के एक पूर्व छात्र ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। साल 2019 में ग्रेजुएशन कर चुके छात्र ने कहा, 'छात्रों ने विरोध अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

 

'हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा'

 

प्रदर्शन में शामिल एक पोस्ट ग्रेजुएशन छात्र ने कहा, 'छात्रों का विरोध अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। हम मुरादाबाद मंडलायुक्त की कोर्ट द्वारा दिए गए रोक आदेश का स्वागत और सम्मान करते हैं। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।'

 

यह भी पढ़ें: यूपी के पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत, भाई ने लगाए BJP पर आरोप

 

अर्जी दिए जाने के बाद लगाई अंतरिम रोक

 

मुरादाबाद मंडलायुक्त की कोर्ट ने सोमवार को मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को अंतरिम राहत देते हुए मामले की अंतिम सुनवाई तक परिसर की 38 इमारतों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी थी। मंडलायुक्त अंजनेय कुमार सिंह ने बताया था कि यूनिवर्सिटी के वकील की ओर से अर्जी दिए जाने के बाद अंतरिम रोक लगाई गई।

 

जांच के बाद अंतिम लिया जाएगा निर्णय

 

उन्होंने बताया कि मंगलवार को निर्धारित सुनवाई नहीं हो सकी क्योंकि मुरादाबाद में एक वकील के निधन के बाद शोक सभा आयोजित की गई थी। सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के वकील की अर्जी स्वीकार कर ली गयी है और अगले आदेश तक किसी भी ढांचे को गिराने पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी पक्षों को सुनने और रिकॉर्ड की जांच के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: 5 साल का इश्क फिर नया प्यार, पूर्व प्रेमी बना रोड़ा पति संग रची मौत की साजिश

 

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के 12वें दिन ध्वस्तीकरण पर रोक का आदेश जारी किया गया। इस बीच, मुरादाबाद मंडलायुक्त की कोर्ट द्वारा अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार देर शाम जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यार्थियों ने 15 जुलाई को जारी आरडीए के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया था।


और पढ़ें