logo

मूड

ट्रेंडिंग:

केतन मर्डर केस: डेंटिस्ट ने मजाक उड़ाया, 5 साल के लिए निलंबित

केतन हत्या कांड को लेकर डॉक्टर मुस्कान सोनी ने मजाक उड़ाया था, जिसके बाद उन्हें ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने सस्पेंड कर दिया है।

मुस्कान, सिया और केतन

मुस्कान, सिया और केतन Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश की डॉक्टर का बयान वायरल हुआ, जहां महिला डॉक्टर ने केतन अग्रवाल मर्डर केस का मजाक उड़ाया था। महिला का वीडियो जमकर वायरल हुआ और लोगों ने उनकी टिप्पणी की आलोचना की। इसके ठीक बाद ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स सर्जन एसोसिएशन (AIDSA) ने 5 साल के लिए महिला को सस्पेंड कर दिया। विवाद बढ़ता देख महिला ने अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांगी।


विवादित टिप्पणी करने वाली महिला का नाम डॉक्टर मुस्कान सोनी है, जो पेशे से मध्यप्रदेश में डेंटिस्ट की प्रैक्टिस करती थीं। साथ ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील भी बनाती थीं। डॉक्टर मुस्कान ने केतन मर्डर केस में विवादित टिप्पणी की थी। इस वजह से कई लोगों ने उनके बयान का विरोध किया था।

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान के दौसा में हुआ सड़क हादसा, 8 यात्रियों की हुई जलकर मौत, 21 लोग घायल

उड़ाया मजाक, तो हुई सस्पेंड


डॉक्टर मुस्कान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मृतक केतन अग्रवाल का मजाक उड़ाया था। इसे देखने के बाद कई लोगों ने उनके मजाक का विरोध किया। जिसके बाद ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स सर्जन एसोसिएशन ने तुरंत कार्रवाई की और मुस्कान को सस्पेंड कर दिया।


मुस्कान को सस्पेंड करते हुए AIDSA ने कहा कि डॉक्टर मुस्कान को मध्यप्रदेश में कोषाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया था। अब उनकी अमानवीय और आपत्तिजनक टिप्पणी एसोसिएशन के मूल्यों और आचार संहिता का उल्लंघन कि थी। इस वजह से उन्हें 5 साल के लिए सस्पेंड किया जाता है। AIDSA की कार्रवाई के मुताबिक अब पांच साल तक मुस्कान किसी संस्थान में काम नहीं कर सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'वह क्रिकेट खेलना चाहता था', बस पर पेड़ गिरने से बच्चे की हुई मौत, 4 घायल

डॉक्टर मुस्कान ने मांगी माफी


विवाद बढ़ने के बाद डॉक्टर मुस्कान ने अपनी विवादित कमेंट वाला वीडियो डिलीट कर दिया। साथ ही एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने माफी मांगते हुए कहा,  'मैंने जो केतन हत्याकांड को लेकर कमेंट किया, उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। इस वीडियो में मैं सिर्फ दिखाने के लिए माफी नहीं मांग रही, बल्कि हकीकत में माफी मांग रही हूं।'
साथ ही उन्होंने कहा कि केतन मर्डर केस पर मजाक उड़ाना बिल्कुल भी सही नहीं है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें