logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BJP विधायक की बेटी ने युवक को जूते से पीटा? CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

मध्य प्रदेश के एक विधायक की बेटी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें उसने एक युवक को जूते से पीटा। यह पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई।

Deori BJP MLA daughter beat young man with a shoe

BJP पार्टी के झंडे। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के सागर जिले से सत्ता की हनक और सरेआम एक शख्स को जूते से पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। देवरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BPJ) के विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया का एक युवक को जूते से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

 

इस घटना का पूरा फुटेज CCTV में कैद हो गया। जिसमें साफ देखा गया कि प्रियंका पटेरिया अपनी लग्जरी कार से उतरती हैं और बिना किसी हिचकिचाहट के एक युवक पर जूते बरसाना शुरू कर देती हैं। पीड़ित युवक बैंक के काम से गौरझामर आया था, जिसे विधायक की बेटी ने सड़क पर बुलाकर सरेआम सबक सिखाया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान सड़क पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जो विधायक की बेटी का 'रौद्र रूप' देख दंग रह गए।

 

यह भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह की बेटी ने प्रशासन पर उठाए सवाल, कहा- नोएडा को डर से बाहर निकालिए

पीड़ित ने अपनी आपबीती सुनाई

पीड़ित युवक राजेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह गौरझामर के एक बैंक में थे। तभी उन्हें खबर मिली कि विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया उन्हें बाहर बुला रही हैं। आपको बता दें कि पीड़ित युवक मढ़ी जमुनिया गांव का रहने वाला है। राजेश जैसे ही गाड़ी के पास पहुंचे, प्रियंका ने न कुछ पूछा और न ही सुना बल्कि जूता निकालकर उन्हें मारना शुरू कर दिया। राजेश का कहना है कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया और सबके सामने उसकी बेइज्जती की गई।

विधायक की बेटी का बयान

मारपीट के इस मामले में प्रियंका पटेरिया ने अपना पक्ष रखते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रियंका के मुताबिक, राजेश शर्मा लंबे समय से उनकी कार का पीछा कर रहे थे और कई बार सड़क पर गाड़ी को कट मारकर रास्ता रोकने की कोशिश भी कर चुके थे। उन्होंने बताया कि इस युवक के खिलाफ करीब एक साल पहले FIR दर्ज कराई गई थी लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। प्रियंका ने कहा, 'मैंने उसे सिर्फ यह पूछने के लिए बुलाया था कि वह आखिर मेरा पीछा क्यों कर रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से 9 की मौत, 15 घायल

 

इस पूरे मामले ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। पीड़ित राजेश शर्मा ने गौरझामर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जिसमें मारपीट की पूरी घटना कैद है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों की पड़ताल की जा रही है। एक तरफ जहां युवक इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ विधायक की बेटी इसे अपनी सुरक्षा और मनचले को सिखाया गया सबक करार दे रही हैं।


और पढ़ें