logo

ट्रेंडिंग:

राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, जेल से बाहर मनाएगा जन्मदिन

रेप और हत्या का आरोपी डेरा प्रमुख एक बार फिर से पैरोल पर बाहर आ गया है। इस साल अब तक उसे 3 महीने की पैरोल मिल चुकी है।

 Gurmeet Ram Rahim

गुरमीत राम रहीम, डेरा प्रमुख, Photo Credit- सोशल मीडिया

रेप और हत्या के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहे राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैरोल मिलने के बाद राम रहीम आज मुंहबोली बेटी हनीप्रीत, डेरे के चेयरमैन दान सिंह, डॉ. आरके नैन और शरणदीप सिंह सिटू के साथ सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया। 15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिन है और इस बार भी वह अपना जन्मदिन जेल से बाहर अपने समर्थकों के बीच सेलिब्रेट करेगा। वहीं, रक्षा बंधन भी मनाएगा।

 

राम रहीम के लिए जेल से बाहर आना कोई नहीं बात नहीं रह गई है। पिछले 4 महीने में यह राम रहीम को मिली दूसरी पैरोल है। डेरा प्रमुख को अप्रैल में 21 दिन की फरलो मिली थी। उस दौरान 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस था। उससे पहले गुरमीत सिंह राम रहीम को दिल्ली चुनावों में भी पैरोल दी गई थी। तब वह  30 दिन जेल से बाहर रहा था।

 

 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों की हड़ताल से लोग बेहाल, क्या है मांग?

 

पैरोल पर क्या बोले राम रहीम के वकील?

राम रहीम को मिलने वाली पैरोल की काफी आलोचना की जाती है। इस बीच उनके वकील जतिंदर खुराना ने कहा है कि उन्हें कानून के तहत 40 दिन की पैरोल मिली है। सभी दोषियों को साल में 70 दिन की पैरोल और 21 दिन की फरलो मिलती है। राम रहीम पैरोल के दौरान सिरसा में अपने आश्रम में रहेंगे।

इस साल की बात की जाए तो राम रहीम अब तक 51 दिन जेल स बाहर रह चुका है। आज मिली पैरोल के बाद उसके जेल से बाहर गुजारे दिन 90 से ज्यादा हो जाएंगे। यानी 9 महीने में से 3 महीने राम रहीम जेल से बाहर ही रहा है। 

 

किस अपराध की सजा काट रहा राम रहीम?

डेरे की दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने अगस्त 2017 में डेरा मुखी को दोषी करार देते हुए उसे 10-10 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही डेरा प्रमुख पर 30 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा दिया था। पीड़िता के बयान ही इस केस में सीबीआई ने छह वर्षों के बाद रिकॉर्ड किये थे। सीबीआई का कहना था कि, वर्ष 1999 में यौन शोषण हुआ था लेकिन बयान वर्ष 2005 में दर्ज किए गए।

 

यह भी पढ़ें: TRE-4 से ही बिहार में लागू होगी डोमिसाइल नीति, नीतीश सरकार का ऐलान

 

अब तक 14 बार जेल से बाहर आ चुका राम रहीम?

  • 24 अक्टूबर 2020: 1 दिन की पैरोल, मेडिकल जांच के लिए।
  • 21 मई 2021: उसे 1 दिन की पैरोल मिली। उसने फिर मां से मुलाकात की।
  • 7 फरवरी 2022: उसे 21 दिन की फरलो मिली। परिवार से मिलने के लिए। यह पंजाब चुनाव से पहले मिली थी।
  • 17 जून 2022: 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया। 1
  • 4 अक्टूबर 2022: उसे 40 दिनों की पैरोल मिल गई। वह बागपत के बरनावा आश्रम में रहा।
  • 21 जनवरी 2023: वह फिर 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया।
  • 20 जुलाई 2023: उसे 30 दिनों की पैरोल मिली।
  • 21 नवंबर 2023: 21 दिन की फरलो मिली।
  • 19 जनवरी 2024: 50 दिनों की पैरोल पर बाहर आया।
  • 19 जनवरी 2024: 50 दिनों की पैरोल मिली।
  • अप्रैल 2024: 21 दिन की फरलो
  • 13 अगस्त 2024: उसे 21 दिन की फरलो मिली। 
  • 2 अक्टूबर 2024: 20 दिन की पैरोल मिली।
  • जनवरी 2025:  30 दिन की पैरोल, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले।
  • अप्रैल 2025: 21 दिन की फरलो, डेरा सच्चा सौदा के स्थापना माह के दौरान।
  • अगस्त 2025: 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरे के लिए रवाना।

 

 

Related Topic:#Ram Rahim

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap