logo

मूड

ट्रेंडिंग:

त्रिशा पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

तमिलनाडु विधानसभा में नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने सीएम विजय की करीबी एक्ट्रेस त्रिशा पर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी की थी।

udhayanidhi stalin

उदयनिधि स्टालिन, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु विधानसभा में नेता विपक्ष और पूर्व सीएम एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन एक्ट्रेस त्रिशा पर एक विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान पर जमकर विवाद हो रहा है और अब उनकी गिरफ्तारी की भी मांग हो रही है। उदयनिधि स्टालिन ने त्रिशा पर विवादित बयान कावेरी नदी के पानी के मुद्दे पर की गई एक जनसभा में उस समय दिया जब भीड़ ने त्रिशा-त्रिशा के नारे लगाना शुरू किया। 

 

भीड़ के इन नारों के जवाब में उदयनिधि स्टालिन ने सीएम विजय को घेरने की कोशिश की। इस बीच वह सीएम विजय और त्रिशा के रिश्ते की ओर इशारा करते हुए एक डबल मीनिंग बयान देते हैं। बता दें कि तमिलानाडु में एक्ट्रेस त्रिशा और विजय के रोमांटिक रिश्ते की चर्चा है और इसी और इशारा करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने यह विवादित बयान दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: मेरठ में कांवडियों ने पुलिस वालों को गाड़ी से निकालकर पीटा, वीडियो वायरल

 

टीवीके ने बताया घिनौना

उदयनिधि स्टालिन के इस बयान को सीएम विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (टीवीके) ने अत्यंत घिनौना और शर्मनाक करार दिया है। इसके साथ ही अब उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी की भी मांग हो रही है। टीवीके के विधायक रेवंत चरण ने लिखा कि बिल्कुल घिनौना। किसी के भी खिलाफ ऐसी शर्मनाक टिप्पणी करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इससे उस परिवार की सोच, राजनीतिक संस्कृति और गिरते स्तर का पता चलता है। भारतीय जनता पार्टी ने भी उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी की मांग की है। 

हिरासत में उदयनिधि स्टालिन

चेन्नई पुलिस ने आज सुबह से ही उदयनिधि स्टालिन के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। इस बीच अब चेन्नई पुलिस की एक टीम ने उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह उदयनिधि स्टालिन के चेन्नई स्थित आवास से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस अब उनसे पूछताछ करेगी। 

टीवीके का प्रदर्शन

उदयनिधि स्टालिन की इस टिप्पणी के बाद अब तमिलनाडु में राजनीति बवाल शुरू हो गया है। उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ टीवेकी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। पुलिस ने इसे देखते हुए उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस मामले में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उदयनिधि स्टालिन ने तमिलाडु हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं विश्वेश नेगी? जो बने ईरान में भारत के राजदूत, विदेश मंत्रालय का फैसला

उदयनिधि की बड़ी मुश्किलें

इस मुद्दे पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग की भी एंट्री हो गई है। टीवेके ने आधिकारिक तौर पर महिला आयोग को उदयनिधि के खिलाफ शिकायत दे दी है। टीवेके ने विजय की टिप्पणी को पूरी तरह से अश्लील बताया है। पार्टी ने महिला आयोग से वीडियो फुटेज की जांच करने की मांग की है। इस मुद्दे में अगर हाई कोर्ट से उदयनिधि स्टालिन को राहत नहीं मिलती तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। चेन्नई में इस मामले के चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 


और पढ़ें